ड्राइवर को आई ‘मौत वाली झपकी’, फिर तेज रफ्तार बस से खोया नियंत्रण, लखनऊ में कैसे हुआ भीषण सड़क हादसा?
Last Updated:
Lucknow Bus Accident: लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर बिहार जा रही एक स्लीपर बस अचानक पलट गई. बस में मौजूद 5 यात्रियों ने दम तोड़ दिया और 1 दर्जन से अधिक घायल हो गए. आइए जानते हैं कि आखिर कैसे हुआ ये भीषण हादसा और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है.

लखनऊ बस एक्सीडेंट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को एक भीषण हादसा हुआ, जिसने चारों तरफ कोहराम मचा दिया. लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर बिहार जा रही एक स्लीपर बस अचानक पलट गई. इस बस हादसे में करीब 5 लोगों की जान चली गई और 16 से अधिक लोग घायल हो गए. घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह डबल डेकर बस लुधियाना से दरभंगा जा रही थी.
कैसे हुआ भीषण हादसा?
शुरुआती जांच में पुलिस को जानकारी मिली कि इस भीषण हादसे के लिए ड्राइवर जिम्मेदार है. दरअसल, ड्राइवर को झपकी लग गई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बस चालक को नींद आ गई थी, जिस कारण उसने बस से नियंत्रण खो दिया और तेज रफ्तार बस पलट गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य में जुट गई.
प्रदेश डिप्टी सीएम ने दिया निर्देश
इस भीषण हादसे को लेकर प्रदेश डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने तुरंत एक्शन लिया. उन्होंने कहा कि लखनऊ के गोसाईगंज इलाके के हसनपुर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस हादसे की अत्यंत दुखद सूचना प्राप्त हुई है. यूपी सरकार की ओर से घायलों के समुचित उपचार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं.
उन्होंने कहा कि मैं खुद चिकित्सा विभाग के संबंधित अधिकारियों, चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ के संपर्क में हूं. घायलों को उच्चस्तरीय उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं. इस दुखद क्षण पर उत्तर प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है.
आगे जानकारी दी जा रही है…..
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.