तिहाड़ जेल से बाहर आकर राजपाल यादव ने ‘Welcome To Jungle’ की शूटिंग शुरू की
Last Updated:
राजपाल यादव तिहाड़ जेल से अंतरिम जमानत पर बाहर आ चुके हैं. जेल से बाहर निकलते ही एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. इन दिनों वो ‘वेलकम टू जंगल’ की शूटिंग कर रहे हैं. अपनी वैनिटी वैन से राजपाल यादव ने एक भावुक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो फिल्म इंडस्ट्री में अपने 30 साल पूरे होने और अपने संघर्ष भरे सफर के बारे में बात करते हैं.

राजपाल यादव
नई दिल्ली. राजपाल यादव 11 दिन जेल में गुजारने के बाद अब अंतरिम जमानत लेकर सलाखों से बाहर आ गए हैं. 9 करोड़ के चेक बाउंस केस में एक्टर 11 दिनों तक तिहाड़ जेल में बंद थे, लेकिन अब वो काम पर लौट आए हैं. जमानत मिलते ही एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वेलकम टू जंगल’ की शूटिंग शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्म की शूटिंग के दौरान वैनिटी वैन से एक भावुक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने करियर और शुरू से लेकर फिल्मों में अपने अबतक के सफर के बारे में बात करते दिख रहे हैं.
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में राजपाल यादव फिल्म इंडस्ट्री में अपने 30 साल पूरे होने के बारे में खुलकर बात करते हैं. वो कहते हैं कि उन्हें आज भी वो दिन याद है जब वो पहली बार मुंबई आए थे और वो दिन भी याद है जब उन्होंने अपनी पहली फिल्म के सेट पर कदम रखा था.
राजपाल यादव का छलका दर्द
उन्होंने साझा किया कि 1997 में जब उन्होंने मुंबई में अपने सपनों के साथ कदम रखा था, तब शुरुआत छोटे-छोटे प्रोजेक्ट्स से हुई थी. उस दौर से लेकर आज तक उन्होंने हर उतार-चढ़ाव और चुनौती का डटकर सामना किया. वीडियो मेसेज में उन्होंने अपने फैंस का दिल से आभार जताते हुए कहा कि दर्शकों का प्यार, समर्थन और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है, जो उन्हें लगातार आगे बढ़ने और बेहतर करने की प्रेरणा देता रहता है.
View this post on Instagram