Up Board Exam : लांग प्रश्न आसान, कुछ सवाल रहे उलझाने वाले, विद्यार्थी बोले- मॉडल पेपर की तैयारी आई काम
Mirzapur latest news : मिर्जापुर में यूपी बोर्ड हाईस्कूल की अंग्रेजी परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. छात्रों ने पेपर को औसत से थोड़ा कठिन बताया, खासकर एप्लीकेशन और ग्रामर सेक्शन में कुछ प्रश्न उलझाने वाले रहे. हालांकि अधिकतर विद्यार्थियों ने संतोष जताते हुए 60 से 80 अंकों के बीच परिणाम आने की उम्मीद व्यक्त की है.