mangal gochar 2026 in Kumbh Rashi | Mars Transit in Aquarius forming panchgrahi yog | मंगल का कुंभ राशि में गोचर
Mangal Gochar 2026 In Kumbh: मंगल ग्रह 23 फरवरी को सुबह 11 बजकर 33 मिनट पर कुंभ राशि में गोचर कर चुके हैं. कुंभ राशि में पहले से ही राहु, शुक्र, बुध और सूर्य ग्रह विराजमान हैं. मंगल के कुंभ राशि में आने से पंचग्रही योग, शुक्रादित्य योग समेत कई कल्याणकारी योग बन रहे हैं, जो मेष, सिंह समेत 6 राशियों के लिए बेहद फायदेमंद रहने वाला है. मंगल गोचर से इन राशियों की होली के त्योहार की खुशियां दोगुनी हो जाएंगी और करियर में भी फायदा मिलेगा. ज्योतिष में मंगल ऊर्जा, पहल, साहस, महत्वाकांक्षा और व्यक्ति के भीतर के योद्धा भाव का प्रतीक है. वैदिक ज्योतिष में इसे मंगल या कुज कहा जाता है. मंगल का शनि की राशि में गोचर इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस राशि में मंगल के साथ चार ग्रह पहले से ही विराजमान हैं. आइए विस्तार से जानते हैं मंगल का गोचर किन किन राशियों के लिए फायदेमंद होने वाला है.
मंगल गोचर का मेष राशि पर प्रभाव
मंगल ग्रह आपकी राशि से 11वें भाव में गोचर कर चुके हैं, जो इच्छा, धन और लाभ का माना जाता है. साथ ही मेष राशि वालों के लिए मंगल पहले और आठवें भाव के स्वामी भी हैं. मंगल गोचर की वजह से आपकी खुशियों में वृद्धि होगी और होली का त्योहार आपके लिए यादगार बन जाएगा. मेष राशि वालों को इस समय का लाभ मिलेगा क्योंकि वे अपनी टीम या सहकर्मियों के साथ खूब आनंद उठाएंगे. मंगल आपकी राशि का स्वामी भी हैं, इसलिए यह गोचर आपके लिए महत्वपूर्ण परिणाम देगा. होली की वजह से व्यापारियों के लिए भी यह समय बहुत फायदेमंद रहेगा. आप खुद को आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस कर सकते हैं, लेकिन बेहतर स्थिति और अतिरिक्त आय के लिए आपको और मेहनत करनी होगी.
मंगल गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव
मंगल ग्रह आपकी राशि से 10वें स्थान पर गोचर कर चुके हैं, जो करियर, नाम और प्रतिष्ठा का माना जाता है. साथ ही यह विवाह और व्यावसायिक साझेदारी के सातवें भाव और खर्च, विदेशी भूमि या कमाई के 12वें भाव का स्वामी भी हैं. यह समय आपके करियर के लिए अच्छा रहेगा क्योंकि आपको खुद को साबित करने का मौका मिलेगा. परिवार और प्रियजन के साथ धूमधाम से होली का पर्व मनाएंगे और आपकी सुख-सुविधाएं भी बढ़ेंगी. मंगल का गोचर आपको चमकने का अवसर भी दे रहा है, जिसमें आप अपनी सबसे अच्छी चीजें कर सकते हैं. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को पिछली मेहनत के कारण ऑफिस में पहचान, सम्मान और नाम मिलेगा.
मंगल गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव
मंगल सिंह लग्न के लिए विवाह और संबंधों के सातवें भाव में गोचर कर चुके हैं और चौथे व नौवें भाव का स्वामी भी हैं. इस समय व्यापार और पार्टनरशिप से धन मिलेगा और कर्मचारी अपने पदों में आगे बढ़ेंगे. मंगल के शुभ प्रभाव से आपके अंदर साहस और पराक्रम देखे को मिलेगा और जरूरी निर्णय आसानी से ले पाने की स्थिति में होंगे. इस दौरान आपकी रुकी हुई धनराशि मुक्त होगी और किसी निवेश से आर्थिक लाभ मिल सकता है. परिवार के साथ धूमधाम से सभी त्योहार को मनाएंगे और कई सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होने से मन में उत्साह भी बना रहेगा. खुद का बिजनेस करने वालों को अच्छा फायदा होगा और आय के नए स्त्रोत भी मिलेंगे.
मंगल गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव
मंगल आपकी राशि से छठवें भाव में गोचर कर चुके हैं और इस दौरान वृश्चिक राशि वाले हर कार्य में एक्टिव नजर आएंगे. होली का त्योहार धूमधाम से मनाएंगे और परिवार के लिए ऑनलाइन शॉपिंग भी कर सकते हैं. रियल एस्टेट से भी आय के संकेत हैं. आपकी राशि में ग्रहों की युति के शुभ प्रभाव से आमदनी बढ़ेगी और आप अपने विरोधियों को परास्त कर पाने में सक्ष्म होंगे. काम पर आपको आसानी होगी और करियर के हर पहलू में सफलता मिलने की संभावना है. इस दौरान कड़ी मेहनत से लाभ मिलेगा. आप इस समय पैसे कमाएंगे और समझदारी से निवेश करेंगे. आर्थिक रूप से भी यह समय आपके लिए फायदेमंद रहेगा क्योंकि आप पैसे कमाएंगे और अपने निवेश पर अच्छा रिटर्न प्राप्त करेंगे. आपके लव पार्टनर या जीवनसाथी के साथ व्यक्तिगत संबंध इस समय सकारात्मक बने रहेंगे.
मंगल गोचर का धनु राशि पर प्रभाव
मंगल धनु राशि वालों के लिए पांचवें और 12वें भाव के स्वामी हैं और फिलहाल यह तीसरे भाव में गोचर कर चुके है, जो साहस, भाई-बहन और छोटी यात्राओं से जुड़ा होता है. उत्साह और उमंग के साथ होली का पर्व मनाएंगे और किसी पुराने दोस्त से मिलने का मौका भी मिलेगा. इस समय आपको कुछ नए व्यापारिक अवसर मिल सकते हैं और आपकी उत्पादकता व तकनीकी कौशल आपको कई क्षेत्रों में आगे बढ़ने में मदद करेंगे. इस समय यात्रा से आपको लाभ मिलेगा, खासकर अगर वह आपके करियर से जुड़ी हो. इस दौरान अविवाहित जातकों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं. निवेश करने के लिए यह अच्छा समय है, बशर्ते आप किसी विशेषज्ञ या अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें जो आपको पूरी प्रक्रिया में मार्गदर्शन कर सके.
मंगल गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव
मंगल कुंभ राशि वालों के लिए तीसरे और दसवें भाव के स्वामी हैं और फिलहाल आपकी राशि के लग्न यानी पहले भाव में गोचर कर चुके हैं, जो आपकी पहचान, चरित्र और व्यक्तित्व का प्रतीक है. इस गोचर के दौरान सामाजिक कार्यों में आपका योगदान बढ़ेगा, जिससे समाज में आपकी नई पहचान बनेगी और वाणी में मधुरता भी आएगी. करियर के लिहाज से आप अपने काम में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और सभी कार्य समय से पहले पूरे कर लेंगे. सलाह दी जाती है कि इस गोचर के दौरान लंबित कार्यों को पूरा करने पर ध्यान दें और कोई भी नया फैसला या नया काम शुरू करने से बचें. मंगल गोचर के शुभ प्रभाव से इस राशि के जो जातक काफी समय से रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उनको शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है.