will india qualify for semi final: आपको क्या लगता है, साउथ अफ्रीका से हार के बाद भी भारत सेमीफाइनल में पहुंच सकता है
Last Updated:
भारतीय टीम को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. अब उसे अगर सेमीफाइनल में पहुंचना है अपने बचे हुए दोनों मुकाबले जीतने होंगे. सवाल यही है कि क्या आपको लगता है टीम इंडिया सेमीफाइनल में जगह बना पाएगी.

क्या साउथ अफ्रीका से शर्मनाक हार के बाद भारत सेमीफाइनल में पहुंच सकता है?
नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को सुपर 8 के पहले ही मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने आईना दिखा दिया. ग्रुप स्टेज में चार में से चार जीत हासिल करके पहुंची सूर्यकुमार यादव की टीम को 76 रन की करारी हार मिली. बल्लेबाजी बुरी तरह से ढह गई और गेंदबाजों की भी अच्छी खासी पिटाई हो गई. पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने डेविड मिलर की फिफ्टी के दम पर 7 विकेट के नुकसान पर 187 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. भारतीय टीम महज 111 रन पर ढेर हो गई.
भारत के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ शर्मनाक हारने सेमीफाइनल का रास्ता मुश्किल कर दिया है. अगला मुकाबला जिम्बाब्वे की टीम के साथ होना है. ग्रुप स्टेज में इस टीम ने ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम को आसानी से पीट दिया. कप्तान सिकंदर रजा की टीम ने अपने सारे ग्रुप मुकाबले जीते. अब सामना भारतीय टीम से होना है. अगर गलती ये टीम इंडिया ये मैच हारी तो उसका सेमीफाइनल में पहुंचने का नामुमकिन जैसा हो जाएगा.
साउथ अफ्रीका से हार के बाद भारत प्लेइंग इलेवन में करेगा बादलाव
भारत मैच किस वजह से हारा
साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय टीम को जीत का दावेदार माना जा रहा था. मैच में जैसा हाल हुआ इसे भले ही फैंस ने नहीं सोचा था लेकिन जानकार इसकी बात लगातार कर रहे थे. टीम इंडिया की बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही. 187 रन के जवाब में सिर्फ 111 रन तक ही टीम पहुंच पाई. स्पिन के खिलाफ टीम की बल्लेबाजी बिखरेगी इसकी बात शुरू से क्रिकेट के जानकार और पूर्व क्रिकेटर करते आ रहे थे. ऐसा ही हुआ प्लेइंग इलेवन में ज्यादा लेफ्ट हैंड बैटर शामिल करना मुश्किल बना. ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा तीनों टॉप आर्डर बैटर बाएं हाथ के हैं.
कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम के उप कप्तान अक्षर पटेल को बाहर बिठाकर वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया. ये दांव उल्टा पड़ गया क्योंकि ना तो वो रन बना पाए और ना ही विकेट दिलाया. अक्षर पटेल दोनों ही मोर्चे पर सफल साबित होते हैं. गलत फैसले और खराब बल्लेबाजी ने टीम की नाक कटाई.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें