चाय के अलग-अलग नाम और रेसिपी: चीन, जापान और पोलैंड की खासियत.

Share to your loved once


Last Updated:

चाय दुनिया भर में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली ड्रिंक है, लेकिन हर देश में इसे अलग नाम और अलग अंदाज में बनाया जाता है. चीन, जापान या पोलैंड. हर जगह चाय बनाने का तरीका, इस्तेमाल होने वाले पत्ते, हर्ब्स और मसाले अलग होते हैं, जो इसे हर बार एक नया स्वाद और अनुभव देते हैं. कुछ जगह इसे सिर्फ पीने के लिए बनाते हैं, तो कुछ जगह इसे ध्यान और सेरेमनी का हिस्सा माना जाता है.

ख़बरें फटाफट

चाय को चीन और जापान में किस नाम से जाना जाता है? पोलैंड में भी अलग नामZoom

जापान, चीन या पोलैंड में चाय को अलग नाम से जाना जाता है.

चाय दुनिया भर में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली ड्रिंक है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर देश में इसे अलग नाम और अलग स्टाइल से बनाया जाता है? चीन में इसे “चाहा (Cha)” कहा जाता है, जापान में “ओचा (Ocha)” और पोलैंड में “Herbata”. हर जगह चाय पीने का तरीका और रेसिपी में इस्तेमाल होने वाले मसाले या हर्ब्स अलग होते हैं, जो इसे हर बार एक नया स्वाद और अनुभव देते हैं.

चीन में चाय: चाहा की परंपरा
चीन में चाय का इतिहास हजारों साल पुराना है. यहां की चाहा रेसिपी में सबसे ज्यादा हरे या काले चाय पत्ते इस्तेमाल होते हैं. अक्सर इसे गर्म पानी में सीधे पत्तों के साथ उबाल कर पीया जाता है. चीनी संस्कृति में चाहा सिर्फ ड्रिंक नहीं बल्कि एक सांस्कृतिक रिवाज भी है, जिसमें मेहमानों का स्वागत और ध्यान केंद्रित करना शामिल है. ग्रीन टी और ओलॉन्ग टी की पॉपुलैरिटी भी चीन में इसी परंपरा का हिस्सा है.

जापान में ओचा: रिवाज और रीति
जापान में ओचा को केवल पीने के लिए नहीं बल्कि ध्यान और चाय समारोह का हिस्सा माना जाता है. जापानी चाय समारोह में Matcha पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है, जिसे छोटे ब्रश की मदद से फोम बनाकर घोला जाता है. जापानी लोग इसे एक आध्यात्मिक अनुभव के रूप में पीते हैं, जिससे मानसिक शांति मिलती है और ध्यान केंद्रित होता है. ओचा पीने की यह प्रक्रिया सिर्फ स्वाद के लिए नहीं, बल्कि शरीर और मन को रिलैक्स करने और तनाव कम करने के लिए भी की जाती है. जापान में चाय पीना एक कला के रूप में माना जाता है, जो सदियों से चली आ रही है.

पोलैंड में Herbata: स्वाद और हर्ब्स की खासियत
पोलैंड में चाय को Herbata कहा जाता है और इसे अक्सर हर्ब्स, फल और मसालों के साथ बनाया जाता है. लोकप्रिय फ्लेवर्स में हनी, लेमन और मसाले वाले ब्लेंड्स शामिल हैं. पोलैंड में यह खासतौर पर सर्दियों में पिया जाता है, क्योंकि यह शरीर को गर्म रखता है और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है. पोलैंड की Herbata में कभी-कभी स्थानीय जड़ी-बूटियों का भी इस्तेमाल किया जाता है, जिससे इसे हेल्दी और स्वादिष्ट बनाया जाता है.

About the Author

Vividha Singh

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP