‘जो कहा उसके लिए सब्टाइटल की जरूरत नहीं है’, आलिया भट्ट का बाफ्टा डेब्यू, हिंदी में कही ये बात, देखें वीडियो

Share to your loved once


Last Updated:

आलिया भट्ट पहली बार ‘बाफ्टा’ में शामिल हुईं. उन्होंने ‘बेस्ट फिल्म नॉट इन द इंग्लिश लैंग्वेज’ अवॉर्ड प्रेजेंट किया. आलिया में हिंदी बोलकर अपनी शुरुआत की. उनका वीडियो बाफ्टा ने शेयर किया है. वहीं, आलिया ने इवेंट्स से अपनी तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने बाफ्टा के लिए मर्लिन मुनरो का लुक कॉपी किया.

ख़बरें फटाफट

'जो कहा उसके लिए सब्टाइटल की जरूरत नहीं है', आलिया भट्ट का बाफ्टा डेब्यूZoom

आलिया भट्ट ने बाफ्टा में हिंदी में बोला. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @aliaabhatt/BAFTA)

मुंबई. आलिया भट्ट ने ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स अवॉर्ड्स यानी बाफ्टा (BAFTA) में डेब्यू किया. अपने डेब्यू के लिए उन्होंने मर्लिन मुनरो के लुक को कॉपी किया. आलिया ने ‘बेस्ट फिल्म नॉट इन द इंग्लिश लैंग्वेज’ अवॉर्ड प्रेजेंट किया. अवॉर्ड प्रेजेंट की शुरुआत उन्होंने हिंदी बोलकर की. उन्होंने बताया कि फिल्मों की कोई भाषा नहीं होती. वह कई लोगों की आवाज होती है. बाफ्टा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आलिया के प्रेजेंटेशन के दौरान की एक वीडियो शेयर की है. साथ ही आलिया ने भी कई तस्वीरें शेयर कर अपनी एक्साइटमेंट बयां की.

बाफ्टा ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें आलिया भट्ट की स्टेज पर एंट्री को देखा जा सकता है. उनकी तालियों के गड़गड़ाहट के साथ एंट्री होती है. फिर आलिया कहती हैं, “नमस्कार, अगला अवॉर्ड एक ऐसी फिल्म के लिए है, जो अंग्रेजी में नहीं है. जो कहा उसके लिए सब्टाइटल की जरूरत नहीं है.” आलिया फिर अंग्रेजी में कहती हैं, “मैं जो अभी हिंदी में कहा,”अगला अवॉर्ड अंग्रेजी भाषा में नहीं है. क्योंकि फिल्म की कई लोगों की आवाज है, जिसे हम सिनेमा की भाषा में सेलिब्रेट करते हैं, जो हम फ्लुएंटली बोलते हैं. अब इस साल की बेहतरीन नॉमिनी को देखते हैं.”

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP