बस्तर की पारंपरिक मिठाई है लाई लाडू, खाने के बाद दोबारा जरूर मांगेंगे, घर पर बनाने की आसान रेसिपी – Chhattisgarh News

Share to your loved once


Last Updated:

Bastar Lai Laddu Recipe: लाई लाडू (लाई लड्डू) को बनाना बहुत आसान है. यह मुरा चावल से बनता है, जिसे बस्तर की स्थानीय भाषा में लाई कहा जाता है. बस्तर में यह लाडू विशेष तौर पर त्योहारों के मौके पर बनाया जाता है. वहीं बाजार में भी यह लाडू आसानी से मिल जाता है.

बस्तर. अगर बात लाजवाब पकवानों की होगी, तो छत्तीसगढ़ को जरूर याद किया जाएगा. यहां वेज-नॉनवेज पकवानों के साथ-साथ मीठे में भी बहुत कुछ मिलता है. बस्तर का लाई लाडू (लाई लड्डू) काफी मशहूर है. बस्तर के लोग इस लाडू को बस्तर का पारंपरिक पकवान मानते हैं. यह लाडू मुरा और गुड़ के साथ तैयार किया जाता है. गुड़ के कारण इसका स्वाद बेहद लाजवाब हो जाता है. गुड़ की मिठास लोगों के मुंह में पानी ला देती है. आप कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपने घर में भी लाई लाडू बना सकते हैं. इस लाडू को एक बार खाने के बाद बार-बार खाने का मन करेगा.

लाई लाडू को बनाना बेहद आसान है. यह मुरा चावल से बनता है, जिसे बस्तर की स्थानीय भाषा में लाई कहते हैं. बस्तर में यह लाडू खासकर त्योहारों के मौके पर बनाया जाता है. वहीं स्थानीय बाजारों में भी यह लाडू आसानी से मिल जाता है. आप अपने परिवार और मेहमानों को यह पारंपरिक स्वाद चखाकर उनका दिल जीत सकते हैं क्योंकि इसका स्वाद सचमुच लाजवाब होता है. इस लाडू को खाने के बाद आपके घर वाले तारीफ करते नहीं थकेंगे. इस लाई लाडू को बस्तर के लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं.

बस्तर का लाई लाडू बनाने के लिए सामग्री
इससे बनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं चाहिए. लाई लाडू बनाने के लिए सिर्फ मुरा लाई और गुड़ चाहिए होता है.

लाई लाडू बनाने की विधि
सबसे पहले आधा गिलास पानी लें. चाकू से गुड़ को पतले-पतले टुकड़ों में काटकर पानी में घोल लें. इस घोल को कढ़ाई में डालकर पकाएं. गुड़ को अच्छे से पकाएं. जब गुड़ गाढ़ा हो जाए, तो इसे उतार लें. अब इसमें लाई डाल दें. लाई और गुड़ को अच्छी तरह मिला लें. इसे थोड़ा ठंडा होने दें. फिर हाथ से गोल-गोल आकार देकर लाडू बना लें. अब तैयार है बस्तर का प्रसिद्ध लाई लाडू. आप इसे अपने परिवार और मेहमानों को परोसकर पारंपरिक स्वाद का आनंद दे सकते हैं.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP