Suryakumar Yadav statement We could have batted better: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में मिली हार के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि टीम मैच में अच्छी बल्लेबाजी कर सकती थी.

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

सुपर-8 में हार पर सूर्या की बहानेबाजी तो देखिए, इन खिलाड़ियों पर फोड़ा ठीकरा

Last Updated:

Suryakumar Yadav statement We could have batted better: साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 में 76 रनों से मिली हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हम मैच में बेहतर बल्लेबाजी कर सकते थे. मैच में भारतीय टीम 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.5 ओवर में सिर्फ 111 रन बनाकर सिमट गई.

सुपर-8 में हार पर सूर्या की बहानेबाजी तो देखिए, इन खिलाड़ियों पर फोड़ा ठीकराZoom

हार के बाद क्या बोले सूर्यकुमार

अहमदाबाद: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में भारत को साउथ अफ्रीका से 76 रन से हार मिली. इस निराशजनक हार के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने माना कि उनकी टीम बल्लेबाजी में इससे बेहतर प्रदर्शन कर सकती थी. साउथ अफ्रीका के 188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत मार्को यानसेन (22 रन पर चार विकेट), केशव महाराज (24 रन पर तीन विकेट) और कोर्बिन बॉश (12 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 18.5 ओवर में 111 रन पर सिमट गया.

मेजबान टीम की ओर से सिर्फ शिवम दुबे (42 रन, 37 गेंद, तीन छक्के, एक चौके) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए. सूर्यकुमार ने मैच के बाद कहा, ‘‘शुरुआत में हमने बहुत अच्छी गेंदबाजी की. सात से 15वें ओवर के बीच उन्होंने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की और फिर हमने वापसी की.’’ उन्होंने कहा, ‘‘बहुत अच्छी गेंदबाजी की लेकिन और बेहतर बल्लेबाजी कर सकते थे. कभी-कभी आपको सोचना पड़ता है कि आप पावरप्ले में मैच नहीं जीत सकते लेकिन आप मैच हार सकते हैं. हमें जिन साझेदारी की जरूरत थी वे नहीं हुईं. यह खेल का हिस्सा है. हम इससे सीखेंगे और वापसी करेंगे.’’

मिलर की फिफ्टी से साउथ अफ्रीका ने बनाए 187 रन

डेविड मिलर ने 35 गेंद में तीन छक्कों और सात चौकों से 63 रन की पारी खेलने के अलावा डेवाल्ड ब्रेविस (45 रन, 29 गेंद, तीन छक्के, तीन चौके) के साथ चौथे विकेट के लिए 51 गेंद में 97 रन की साझेदारी की जिससे साउथ अफ्रीका ने 20 रन पर तीन विकेट गंवाने के बावजूद सात विकेट पर 187 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. ट्रिस्टन स्टब्स ने भी 24 गेंद में तीन छक्कों और एक चौके से नाबाद 44 रन की पारी खेली.

सूर्यकुमार ने बुमराह और अर्शदीप की तेज गेंदबाजी जोड़ी की सराहना की. उन्होंने कहा, ‘‘हर कोई जानता है कि उनकी जोड़ी कितनी खतरनाक रही है. दोनों ने आठ ओवर गेंदबाजी की, पांच विकेट लिए और 45-50 रन दिए. वे साझेदारी में अच्छी गेंदबाजी करते हैं और उन्हें अपनी टीम में पाकर अच्छा लगता है.’’ बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 15 रन पर तीन विकेट चटकाए जबकि अर्शदीप सिंह ने 28 रन देकर दो विकेट हासिल किए.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP