प्रियंका ने उतारा मंगलसूत्र तो बना नेशनल जीजू की कलाई की शान, देखकर बलाईयां लेने लगे फैन
Last Updated:
निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा के बीच में कितना प्यार है, ये बताने की जरूरत नहीं है. हाल ही में निक ने प्रियंका की फिल्म ‘द ब्लफ’ का प्रमोशन करते हुए नजर आए. लेकिन इस दौरान फैंस ने नोटिस किया कि उन्होंने मंगलसूत्र पहना है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो लोग बलाईयां लेने लगे और इसे कपल गोल्स का नया उदाहरण बता डाला.

निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं.
नई दिल्ली. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. फिर वो सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें या वीडियो हो या प्रोफेशनल लाइफ में फिल्में और गानें. फैंस उन्हें ‘ग्रीन फ्लैग’ का तमगा देते हैं. हाल ही में उन्होंने एक बार फिर साबित कर रहे हैं कि उन्हें ‘ग्रीन फ्लैग’ क्यों कहा जाता है. प्रियंका चोपड़ा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हमेशा चलने वाले निक जोनास हाल ही में ‘द ब्लफ’ का प्रमोशन करते हुए नजर आए. लेकिन लोगों ने कुछ ऐसा नोटिस किया कि फैंस नेशनल जीजू की बलाईयां लेने लगे.
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अक्सर कपल गोल सेट करते आए हैं और एक बार फिर ऐसा ही कुछ देखने को मिला. निक जोनास ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह प्रियंका की नई फिल्म ‘द ब्लफ’ के बारे में बात करते नजर आए और इस दौरान हर किसी की निगाहें उनके हाथ पर अटक गईं.
निक ने की ‘द ब्लफ’ की तारीफ
शेयर किए गए वीडियो में निक जोनास प्रियंका चोपड़ा की हालिया फिल्म ‘द ब्लफ’ के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं. वह बताते हैं कि उन्हें ये फिल्म इतनी पसंद आई कि अब तक ये दो बार देख चुके हैं. वीडियो में निक, प्रियंका के लिए एक खास ड्रिंक बनाते भी दिखे. निक, प्रियंका को ये स्पेशल ड्रिंक देते हैं, जिसे पीते ही पीसी ने उनकी जमकर तारीफ की और उन्हें बेस्ट हसबैंड बताया. इसके बाद निक अपने फैंस से द ब्लफ देखने की अपील करते भी दिखाई दिए.
View this post on Instagram