Varun Chakaravarthy: वरुण चक्रवर्ती ने टी20 इंटरनेशनल में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय बॉलर
Last Updated:
Varun Chakaravarthy record: वरुण चक्रवर्ती लगातार 18 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कम से कम एक विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में अर्शदीप सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा. अर्शदीप सिंह ने लगातार 17 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कम से कम एक विकेट लेने का कारनामा किया था. इस लिस्ट में पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा हैं.

वरुण चक्रवर्ती ने किया बड़ा कारनामा.
नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मैच में भले ही वरुण चक्रवर्ती का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, लेकिन उन्होंने जो एक विकेट चटकाया, उससे इतिहास रच दिया. दरअसल, यह मिस्ट्री स्पिनर भारत का ऐसा पहला गेंदबाज बन गया है, जिसने लगातार 18 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कम से कम एक विकेट लेने का कारनामा किया है. इस मामले में वरुण ने साथी गेंदबाज अर्शदीप सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा. अर्शदीप ने लगातार 17 टी20 इंटरनेशनल मैचों में ऐसा किया था.
मैच में वरुण काफी महंगे साबित हुए. उन्होंने अपने चार ओवर में 47 रन देकर 1 विकेट लिया. उन्हें इकलौता विकेट डेविड मिलर के रूप में मिला. साउथ अफ्रीका के इस विस्फोटक बल्लेबाज अर्धशतक बनाकर खेल रहा था, जब अपने चौथे ओवर की चौथी गेंद पर वरुण ने मिलर को आउट कर दिया. वरुण की गेंद पर मिलर ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बाउंड्री के पास खड़े तिलक वर्मा के हाथों में चली गई और वे कैच आउट हो गए.
वरुण चक्रवर्ती ने किया बड़ा कारनामा.
अर्शदीप ने 29 जून 2024 से 9 दिसंबर 2025 तक भारत के लिए लगातार 17 T20I मैचों में कम से कम एक बल्लेबाज को आउट करके इस रिकॉर्ड को नाम किया हुआ था, लेकिन अब वरुण इस मामले में नंबर-1 बन गए हैं. वरुण के लिए आखिरी बार भारत के लिए T20I मैच में कोई भी विकेट न लेने का मौका 21 सितंबर, 2025 को आया था. इसके बाद से खेले 18 T20I मैचों में वरुण ने 34 विकेट चटका लिए हैं और भारत के बड़े मैच विनर बने हुए हैं.
भारत के लिए लगातार सबसे ज्यादा T20I मैचों में कम से कम एक विकेट
वरुण चक्रवर्ती – 18* (2025-2026)
अर्शदीप सिंह – 17 (2024-2025)
आशीष नेहरा – 13 (2016)
वरुण चक्रवर्ती – 11 (2024-2025)
वॉशिंगटन सुंदर – 11 (2024-2025)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक प्रदर्शन?
बात करें वरुण चक्रवर्ती के टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक के प्रदर्शन की तो उन्होंने 5 मैचों में 10 विकेट चटकाए हैं. वह टूर्नामेंट में भारत के टॉप विकेट टेकर और ओवरऑल तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बने हुए हैं. वरुण का बेस्ट प्रदर्शन 3/7 रहा है. ग्रुप स्टेज में उनकी शानदार गेंदबाजी ने टीम इंडिया को सुपर-8 का टिकट दिलाने में अहम भूमिका निभाई. टूर्नामेंट में आगे भी भारत की जीतों में वरुण का रोल अहम रहने वाला है.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें