1 लगाओ, 4 कमाओ…पूर्वजों का आइडिया आज आ रहा काम, इस खेती में मुनाफे की बौछार, मंडी ले जाने की जरूरत नहीं
Last Updated:
ये कहानी है यूपी के बहराइच में रहने वाले किसान हाजी चौधरी बागबान की, जो पूर्वजों के जमाने की एक खास फसल उगाते आ रहे हैं. लोकल 18 से वे कहते हैं कि इसकी खेती मुनाफे का सौदा है, जिसमें कभी नुकसान नहीं होता है. दो से तीन कटाई बड़े आराम से हो जाती है. मार्केट में डिमांड भी खूब होती है. एक बीघे में लागत चार से पांच हजार रुपये आती है. किसान हाजी चौधरी कहते हैं कि इसी की खेती के बल पर हमने अपने बच्चों को पढ़ाया, लिखया, शादी की, नाम कमाया.
बहराइच. यूपी के बहराइच का ये किसान जिले में खासा चर्चित है. बहराइच शहर के मोहल्ला नजीरपुरा में रहने वाले किसान हाजी चौधरी बागबान, सब्जियां उगाने के साथ-साथ सोये की खेती भी करते आ रहे हैं. उनका कहना है कि सोये की खेती मुनाफे का सौदा है जिसमें कभी नुकसान नहीं होता है. चौधरी बागबान कहते हैं कि हमारे पूर्वज भी इसे उगाया करते थे और हमें भी उगाने की सलाह दिया करते थे. हाजी चौधरी बागबान जब छोटे थे, तब अपने दादा के साथ खेत जाया करते थे. दादा हमेशा समझते कि सोये का साथ कभी मत छोड़ना क्योंकि सोया सीजन से पहले और सीजन के बाद, दोनों समय अच्छा मुनाफा देता है. ज्यादा देखरेख करने की जरूरत भी नहीं होती है. इसकी दो से तीन कटाई बड़े आराम से हो जाती है. मार्केट में डिमांड भी खूब होती है.
कितनी लागत
लोकल 18 से बात करते हुए किसान चौधरी बागवान बताते हैं कि सोये की खेती अगर बड़े पैमाने पर की जाए तो मुनाफा बड़ा हो जाता है. एक बीघे में लागत चार से पांच हजार रुपये आती है और मुनाफा तीन से चार गुना आराम से हो जाता है. सीजन आने पर काटते रहिए और बेचते रहिए. बीच में भाव अच्छा मिल जाने पर किसान की चांदी भी हो जाती है. यही वजह है कि हमारे पूर्वजों ने सोये का साथ कभी नहीं छोड़ा और अब हमने भी इसको कंटिन्यू कर रखा है. सोये के बल पर हमने अपने बच्चों को पढ़ाया, लिखया, शादी की. नाम कमाया.
खेत से ही हो जाता चट
किसान चौधरी बागबान बताते हैं कि उन्हें सोया कभी मंडी में ले जाने की जरूरत नहीं पड़ती है. साग-सब्जी बेचने वाले, उनके खेत पर ही आकर खरीद ले जाते हैं. मजदूर लगाकर कटवाना भी नहीं पड़ता है. खुद ही अपने हाथों से काटकर ले जाते हैं. इससे मंडी लाने ले जाने की झंझट नहीं होती. खर्च भी बच जाता है.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें