Newlywed Rashmi Kidnapped After Marriage | Groom Rinku Helpless as 4-5 Miscreants Flee | दुल्हनिया संग खुशी-खुशी जा रहा था दुल्हा, रास्ते में हो गया कांड, दौड़ते भागते पहुंचा थाने, लगाई मदद की गुहार

Share to your loved once


होमताजा खबरदेश

दुल्हन संग जा रहा था दुल्हा, रास्ते में हुआ ऐसा कांड, दौड़ते भागते पहुंचा थाने

Last Updated:

ओडिशा के सुबरनपुर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. एक दुल्हन की फिल्मी स्टाइल में किडनैपिंग ने लोगों को चौंका दिया है. दुल्हे की शादी की खुशी मातम में बदल गई है, वह पुलिस से अपनी पत्नी खोजने की लगातार गुहार लगा रहा है. दरअसल, शादी करके घर लौट रहा था, तभी हथियारों से लैस बदमाशों ने दूल्हे की आंखों के सामने ही दुल्हन का अपहरण कर लिया.

दुल्हन संग जा रहा था दुल्हा, रास्ते में हुआ ऐसा कांड, दौड़ते भागते पहुंचा थानेZoom

फिल्मी स्टाइल में दुल्हन का अपहरण.

भुवनेश्वर: ओडिशा में बीती रात यानी कि शनिवार की रात एक हिंदी फिल्म वाली घटना हुई. अपनी शादी के बाद ससुराल जा रही एक नई नवेली दुल्हन को करीब 45 अज्ञात बदमाशों ने बंदूक की नोक पर अगवा कर लिया. यह घटना सुबरनपुर जिले के तरभा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बड़ाबांध (Badabandh) के पास रात के अंधेरे में हुई.

खबरों के मुताबिक, बलांगीर जिले के खुजेनपाली गांव के रहने वाले रिंकू की शादी बौध जिले के कांतामल की रहने वाली रश्मी के साथ धूमधाम से संपन्न हुई थी. शादी की रस्में पूरी करने के बाद दूल्हा-दुल्हन कार में सवार होकर वापस घर लौट रहे थे. जैसे ही उनकी गाड़ी बड़ाबांध के पास पहुंची, अचानक वहां पहले से घात लगाए बैठे करीब 4-5 नकाबपोश युवकों ने उनकी कार को बीच रास्ते में ही रोक लिया.

जबरन ले गए दुल्हन

दूल्हे रिंकू के अनुसार, बदमाशों ने कार रुकते ही हमला कर दिया. उनमें से एक बदमाश ने पिस्तौल निकाली और सीधे दूल्हे की ओर तान दी. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता या शोर मचाता, बदमाशों ने जबरन रश्मी को कार से बाहर निकाला और अपनी गाड़ी में बिठाकर मौके से रफूचक्कर हो गए. दूल्हा और उसके साथ मौजूद लोग बेबस होकर यह सब देखते रह गए.

पुलिस जांच में जुटी, संदिग्धों की तलाश

इस खौफनाक वारदात के तुरंत बाद डरा-सहमा दूल्हा तरभा पुलिस स्टेशन पहुंचा और पुलिस को पूरी आपबीती सुनाई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत नाकाबंदी कर दी है और बदमाशों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह अपहरण किसी पुराने प्रेम प्रसंग का नतीजा है या इसके पीछे कोई और बड़ी रंजिश है. पुलिस दूल्हे और परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ कर रही है ताकि बदमाशों का सुराग मिल सके.

About the Author

Deep Raj Deepak

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP