क्या तीन डक के बाद युवराज सिंह से मिले अभिषेक? वीडियो देख फैंस बोले – शेर है वो अब मचाएगा तूफान
Last Updated:
Abhishek Sharma meets yuvraj singh viral video: अभिषेक शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि टी20 वर्ल्ड कप में लगातार तीन डक के बाद वह अपने मेंटोर युवराज सिंह ने मिलने पहुंचे. इस वीडियो को देखने के बाद फैंस उनसे साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में तूफानी पारी की उम्मीद कर रहे हैं.

अभिषेक शर्मा का वीडियो हुआ वायरल.
नई दिल्ली. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 22 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 का मुकाबला है. दोनों ही टीमों का यह इस राउंड में पहला मुकाबला है. इससे पहले अभिषेक शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लेकर ऐसा दावा किया जा रहा है कि वह टूर्नामेंट में लगातार तीन बार 0 पर आउट होने के बाद अपने मेंटोर युवराज सिंह से मिलने पहुंचे. इस वीडियो को देखने के बाद फैंस में खुशी की लहर है. उनका मानना है कि अब अभिषेक शर्मा का बल्ला गरजेगा और वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में एक धमाकेदार पारी से फॉर्म में लौटने वाले हैं.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिषेक शर्मा गाड़ी से उतरकर एक होटल में एंटर कर रहे हैं. इसे लेकर यह दावा किया जा रहा है कि भारतीय ओपनर युवराज सिंह से मिलने के बाद टीम होटल में लौटे. इस वीडियो के बाद से ही अभिषेक के फॉर्म में लौटने की चर्चाएं तेज हो गई हैं. फैंस कमेंट्स में लिख रहे हैं कि अब उनका बल्ला बोलेगा, क्योंकि उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से पहले युवराज सिंह से टिप्स लिए. हालांकि, अभिषेक के युवराज सिंह से मिलने को लेकर दावे सोशल मीडिया पर ही हैं, न्यूज 18 हिंदी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता.
View this post on Instagram