England Vs Sri Lanka LIVE Score: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 मुकाबला
Last Updated:
England Vs Sri Lanka LIVE Score: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में अब से कुछ देर बाद इंग्लैंड की टीम का सामना टूर्नामेंट के को होस्ट श्रीलंका से होने वाला है. दोनों ही टीम ने अपने ग्रुप स्टेज के 4 में से 3 मुकाबले जीते…और पढ़ें

श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 का मुकाबला
England Vs Sri Lanka LIVE Score: इंग्लैंड और श्रीलंका की टीम आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 8 के अपने पहले मुकाबले में खेलने के लिए तैयार है. ग्रुप स्टेज में दोनों ही टीम ने 4 में से 3 मुकाबले जीते थे. अब मामला आर या पार का होने वाला है. इस स्टेज पर एक भी मुकाबला गंवाना सेमीफाइनल की राह में मुश्किल पैदा कर सकता है. फिलहाल तो दोनों टीमों को डर बारिश का सता रहा है. कोलंबो में एक दिन पहले पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला मुकाबला रद्द करना पड़ गया. टॉस के बाद बारिश ने पूरा मैच खराब कर दिया.
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, कमिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लालेगे, दुशन हेमंथा, महीश थीक्षाना, दिलशन मदुशंका, दुश्मंथा चमीरा
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेटेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद
February 22, 202614:44 IST
Eng Vs SL LIVE Score: इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेटेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद
February 22, 202614:44 IST
Eng Vs SL LIVE Score: श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन
पथुम निसांका, कमिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लालेगे, दुशन हेमंथा, महीश थीक्षाना, दिलशन मदुशंका, दुश्मंथा चमीरा
February 22, 202614:36 IST
Eng Vs SL LIVE Score: श्रीलंका ने टॉस जीतकर चुनी फील्डिंग
इंग्लैंड के खिलाफ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. उन्होंने कहा, वो इंग्लैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करने पसंद करेंगे.
February 22, 202614:13 IST
Eng Vs SL LIVE Score: पल्लेकल में बादल छाए
पल्लेकल में बादल छाए हुए हैं लेकिन अच्छी खबर ये है कि अभी बारिश नहीं हो रही. ज्यादातर कवर हटा दिए गए हैं. आउटफील्ड काफी जगहों पर खराब है. रात भर भारी बारिश हुई है, जिससे मैदान के किनारे गीले हैं. आज के मैच में फील्डिंग करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है.
February 22, 202613:31 IST
Eng Vs SL LIVE Score: श्रीलंका का सामना इंग्लैंड के साथ
नमस्कार, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 मुकाबले की लाइव कवरेज में आपका स्वागत है. टूर्नामेंट की को होस्ट श्रीलंका की टीम अब से कुछ देर बाद इंग्लैंड के खिलाफ खेलने उतरेगी. पल्लेकल में खेले जाने वाले इस मैच पर बारिश का साया है. एक दिन पहले पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मैच बारिश की भेंट चढ़ चुका है.