Shoaib Akhtar On Babar Azam शोएब अख्तर ने बाबर आजम से कहा, टी20 क्रिकेट खेलना छोड़ दो

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

बाबर आजम की फिर हुई सरेआम बेइज्जती, शोएब अख्तर बोले- छोड़ो टी20 खेलना

Last Updated:

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम के टी20 क्रिकेट टीम में जगह को लेकर शोएब अख्तर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. पूर्व तेज गेंदबाज ने साफ कहा कि इस फॉर्मेट को खेलने के लायक बाबर नहीं हैं. उनको इसके बारे में सोचना चाहिए. मोहम्मद हफीज ने कोच माइक हेसन से सवाल किया है कि बाबर आखिर टीम में क्यों हैं.

बाबर आजम की फिर हुई सरेआम बेइज्जती, शोएब अख्तर बोले- छोड़ो टी20 खेलनाZoom

बाबर आजम की फिर हुई सरेआम बेइज्जती, शोएब अख्तर बोले- छोड़ो टी20 खेलना

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के टी20 में खेल को लेकर पिछले कुछ महीनों में हर तरफ से समीक्षा की गई है. दुनिया भर के कई क्रिकेट जानकार मानते हैं कि अब इस फॉर्मेट के लिए वो फिट नहीं बैठते. टी20 में जिस स्ट्राइक रेट से खेलने की जरूरत है बाबर उसके मुताबिक नहीं चल पाते. हाल ही में खत्म हुई ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग बिग बैश लीग (BBL) में उनकी जबरदस्त बेइज्जती भी हुई थी. सिडनी सिक्सर्स के स्टीव स्मिथ ने ओवर की आखिरी गेंद पर उन्हें स्ट्राइक देने से मना कर दिया था.

पूर्व पाकिस्तान तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी बाबर के लिए चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि बाबर को अपने टी20 करियर पर फैसला लेना चाहिए था. उनको मान लेना चाहिए था कि यह फॉर्मेट उनके लिए नहीं है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बाबर ने अब तक पांच मैचों में 66 रन बनाए हैं, उनका औसत 22 और स्ट्राइक रेट 115.78 रहा है. पूर्व पाकिस्तान कप्तान लगभग हर मैच में धीमी शुरुआत कर रहे हैं, जिससे दूसरे छोर पर दबाव बढ़ जाता है. हालात तब और खराब हो गए जब उन्होंने नीदरलैंड और भारत के खिलाफ दो खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा दिया, जिससे विपक्षी टीम को बढ़त मिल गई.

बाबर आजम को टी20 में 5वीं बार एडम जंपा ने बनाया अपना शिकार

अख्तर ने कहा कि अगर बाबर को टी20 टीम में नियमित रूप से खिलाना है, तो मैनेजमेंट को सुनिश्चित करना चाहिए कि वह पहले छह ओवर में बल्लेबाजी करें वरना टीम में उनके लिए कोई जगह नहीं है. अख्तर ने ‘गेम ऑन है’ शो में कहा,”सबसे पहले, बाबर को खुद फैसला करना चाहिए था कि यह फॉर्मेट मेरे लिए नहीं है. दूसरा, अगर आप चाहते हैं कि बाबर खेले, तो उसे पहले छह ओवर में ही बल्लेबाजी करनी चाहिए. यह बहुत आसान है, इसमें कोई रॉकेट साइंस नहीं है,”

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बाबर पाकिस्तान के लिए नंबर 4 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, हालांकि नामीबिया के खिलाफ उन्हें बल्लेबाजी क्रम में नीचे कर दिया गया और वह बल्लेबाजी करने नहीं आए. सुपर 8 के मैच से पहले पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने कहा कि बाबर पावरप्ले में कम स्ट्राइक रेट के कारण नंबर 4 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

पूर्व पाकिस्तान कप्तान हफीज ने इस बयान से असहमति जताई. उन्होंने कहा कि बाबर के पास नंबर 4 पर खेलने की क्षमता नहीं है, उन्हें या तो ओपनर या नंबर 3 पर ही खेलना चाहिए. “हमारे कोच माइक हेसन ने बाबर आजम पर बयान दिया, लेकिन मैं उसे समझ नहीं पाया. उन्होंने कहा कि बाबर न तो पावरप्ले का पूरा फायदा उठा सकते हैं और न ही 10 ओवर के बाद तेजी से रन बना सकते हैं. मैंने इसे समझने की पूरी कोशिश की, 15 बार सुना, लेकिन समझ नहीं आया. अगर ऐसा है, तो बाबर खेल क्यों रहे हैं?”

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP