Quinton de Kock breaks silence on 2024 T20 World Cup final: भारत से हार का सोचकर दिल दुखता है, डिकॉक का सबसे बड़ा दर्द आया सामने

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

भारत से हार का सोचकर दिल दुखता है, डिकॉक का सबसे बड़ा दर्द आया सामने

Last Updated:

भारत के खिलाफ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 में उतरने से पहले साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने 2024 फाइनल के हार पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा उस मैच की बात टीम का कोई भी खिलाड़ी कभी नहीं करना चाहता है.

भारत से हार का सोचकर दिल दुखता है, डिकॉक का सबसे बड़ा दर्द आया सामनेZoom

भारत से मिली 2024 टी20 वर्ल्ड कप की हार पर क्विंटन डिकॉक ने तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली. भारत रविवार को अहमदाबाद में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 स्टेज के अपने पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा. यह मुकाबला 2024 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का रीमैच भी होगा, जिसमें भारत ने जीत दर्ज की थी. सुपर 8 मैच से पहले दक्षिण अफ्रीका के ओपनर क्विंटन डिकॉक ने 2024 के फाइनल में मिली हार पर बात की और बताया कि उस मुकाबले के बारे में टीम का कोई भी खिलाड़ी कभी बात नहीं करना चाहता है. उनकी टीम ने उस हार को ‘बस भूल ही गई’.

फाइनल में ज्यादातर समय दक्षिण अफ्रीका मजबूत स्थिति में था और रन चेज के दौरान आखिरी 30 गेंद में सिर्फ 30 रन चाहिए थे. हेनरिक क्लासेन बल्लेबाजी कर रहे थे और भारतीय गेंदबाजों पर हावी थे, जिसमें उन्होंने एक ओवर में अक्षर पटेल की गेंद पर 24 रन भी जड़े थे. ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने 17वें ओवर में क्लासेन को आउट कर भारत को राहत दिलाई और आखिरी तीन ओवरों में दक्षिण अफ्रीका की टीम बिखर गई.

कोई भी उस बारे में बात नहीं करना चाहता था

डिकॉक ने कहा, “सच कहूं तो उस मैच के बाद हमने उसे बस भूल ही गए. सच में, हम में से कोई भी उस बारे में बात नहीं करना चाहता था. हम घर गए और अपने-अपने तरीके से उस हार को संभालने की कोशिश की. बस इतना ही. हमने कभी उस बारे में बात नहीं की

जब उनसे पूछा गया कि क्या दक्षिण अफ्रीका भारत का सामना करने या फाइनल में उन्हें हराने के लिए सबसे अच्छी टीम है, तो डिकॉक ने कहा, “नहीं, मुझे ऐसा नहीं लगता. मुझे लगता है कि वर्ल्ड कप का नेचर ही ऐसा है कि यहां किसी भी टीम को फेवरिट नहीं कहा जा सकता, क्योंकि मैच के किसी भी मोड़ पर कोई भी खिलाड़ी मैच का रुख बदल सकता है. यही बात है, यह खेल बहुत नाजुक है, खासकर टी20 वर्ल्ड कप में, क्योंकि सिर्फ दो-तीन ओवर में कोई एक खिलाड़ी मैच पलट सकता है. इसलिए मैं नहीं कहूंगा कि कोई टीम फेवरिट है, क्योंकि अब आगे बहुत अच्छी टीमें खेल रही हैं. हो सकता है एक-दो खिलाड़ी अच्छा खेल रहे हों, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वे आगे के मैच भी जीत जाएंगे. यह सब टी20 वर्ल्ड कप की अनिश्चितता की वजह से है.”

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP