Namo Bharat Train Meerut Delhi| Meerut Metro Inauguration| PM Modi Meerut Visit| Rapid Rail Fare

Share to your loved once


Last Updated:

नमो भारत ट्रेन मेरठ-दिल्ली LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मेरठ में दिल्ली-मेरठ नमो भारत (RRTS) कॉरिडोर के पूर्ण खंड और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे. 30,274 करोड़ की इस परियोजना से मेरठ से दिल्ली का सफर मात्र 55 मिनट में तय होगा. इस दौरान पीएम मोदी एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे. जानें नमो भारत और मेरठ मेट्रो का रूट, किराया, स्टेशन और पीएम मोदी का पूरा शेड्यूल. पश्चिमी यूपी के विकास को नई रफ्तार देने वाली इस परियोजना में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

LIVE: PM मोदी आज दिखाएंगे नमो भारत और मेरठ मेट्रो को हरी झंडीZoom

नमो भारत ट्रेन मेरठ-दिल्ली LIVE: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के यातायात इतिहास में आज का दिन स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (रविवार) मेरठ के शताब्दी नगर स्टेशन से बहुप्रतीक्षित नमो भारत ट्रेन (RRTS) के विस्तारित खंड और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे. लगभग 30,274 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह प्रोजेक्ट न केवल दिल्ली-मेरठ की दूरी को कम करेगा, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और औद्योगिक विकास को नए पंख लगाएगा. कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, जयंत चौधरी और अन्य दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे.

भारत के पहले नमो भारत RRTS का उद्घाटन करेंगे PM मोदी
मेरठ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 12,930 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण करने मेरठ जाएंगे. प्रधानमंत्री भारत के पहले नमो भारत RRTS का उद्घाटन करेंगे और पूरा दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर देश को समर्पित करेंगे. इसके लिए मेरठ में तैयारियां की जा रही हैं.



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP