यूपी में वोटर लिस्ट अपडेट करवाने का आज का आज आखिरी मौका, सभी बूथों पर मौजूद रहेंगे बीएलओ
Last Updated:
उत्तर प्रदेश में आज विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सभी बूथों पर सुबह 10:30 से 1:30 बजे तक बीएलओ मौजूद रहेंगे. मतदाता अपना नाम वोटर लिस्ट में जांच सकते हैं. नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6, संशोधन के लिए फॉर्म-8 और आपत्ति के लिए फॉर्म-7 उपलब्ध रहेंगे. अधिकारियों ने सभी नागरिकों से अभियान का लाभ उठाने की अपील की है.

यूपी में एआईआर अभियान.
उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को शुद्ध, सटीक और अद्यतन बनाने के लिए चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अंतिम चरण में आज 22 फरवरी (रविवार) को पूरे प्रदेश में विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जाएगा. यह अभियान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर संचालित हो रहा है. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रदेश के प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही तरीके से दर्ज हो.
बूथों पर सुबह 10:30 से 1:30 बजे तक रहेंगे बीएलओ
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने-अपने मतदान केंद्र (बूथ) पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें. 22 फरवरी को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक सभी बूथों पर बीएलओ (Booth Level Officer) मौजूद रहेंगे. वे मतदाताओं की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करेंगे.
ड्राफ्ट वोटर लिस्ट और आवश्यक फॉर्म रहेंगे उपलब्ध
विशेष अभियान दिवस पर बीएलओ के पास बूथ की ड्राफ्ट मतदाता सूची उपलब्ध रहेगी. इसके साथ ही वोटर लिस्ट से कटे हुए नामों की सूची भी मौजूद रहेगी, ताकि संबंधित व्यक्ति तुरंत जानकारी प्राप्त कर सकें. बीएलओ के पास पर्याप्त संख्या में फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 उपलब्ध रहेंगे.
नाम जुड़वाने और संशोधन की सुविधा
जिन नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं. यदि किसी मतदाता के नाम, पते या अन्य विवरण में त्रुटि है, तो वे फॉर्म-8 भरकर सुधार करा सकते हैं. इसके अलावा यदि किसी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में दर्ज है, तो उसके लिए फॉर्म-7 के माध्यम से आपत्ति दर्ज की जा सकती है.
चुनाव आयोग ने सभी मतदाताओं से इस अवसर का लाभ उठाने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपनी जानकारी सही कराने की अपील की है.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें