Hyderabad Ramadan Food | Iftar Special Hyderabad | Ramzan Famous Dishes Hyderabad
Last Updated:
Hyderabad Ramadan Food: रमज़ान के महीने में हैदराबाद का पुराना शहर खास रौनक से भर उठता है. इफ्तार के समय यहां के बाजारों में लजीज पकवानों की खुशबू फैल जाती है. खासतौर पर हलीम, बिरयानी, पाथर का गोश्त, डबल का मीठा और खास खजूर जैसे व्यंजन लोगों की पहली पसंद होते हैं. चारमीनार के आसपास लगने वाले स्टॉल्स पर इन स्वादों का अलग ही मजा मिलता है. अगर आपने इन 5 खास ज़ायकों का स्वाद नहीं लिया, तो आपकी इफ्तार अधूरी मानी जाएगी.
हैदराबाद: निज़ामों का शहर हैदराबाद अपनी तहज़ीब और मेहमाननवाज़ी के लिए जाना जाता है, लेकिन रमज़ान के पाक महीने में यहाँ का नज़ारा और भी दिलकश हो जाता है. अगर आप इस महीने हैदराबाद में हैं या यहाँ आने का प्लान बना रहे हैं. तो ये 5 चीज़ें आपका इंतज़ार कर रही हैं.
हलीम: रमज़ान और हलीम एक-दूसरे के पर्याय बन चुके हैं. घंटों तक धीमी आंच पर गोश्त, गेहूं और मसालों को घोटकर तैयार की जाने वाली यह डिश ऊर्जा का पावरहाउस है. वैसे तो शहर में कई जगह हलीम मिलती है, लेकिन पिस्ता हाउस और शाहगौस की हलीम का स्वाद ज़ुबान से नहीं उतरता.
पत्थर का गोश्त: चारमीनार की गलियों में टहलते हुए आपको सोंधी सी खुशबू अपनी ओर खींचेगी. यह है पत्थर का गोश्त। इसे सचमुच एक गर्म ग्रेनाइट पत्थर पर धीमी आंच पर पकाया जाता है. मसालों में लिपटा नर्म गोश्त जब आपकी थाली में आता है, तो आप पुराने हैदराबाद की जड़ों को महसूस करते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
ईरानी चाय और उस्मानी बिस्किट: इफ्तार के बाद अगर सुस्ती दूर करनी हो, तो ईरानी चाय से बेहतर कुछ नहीं. मलाईदार गाढ़ी चाय और साथ में कुरकुरे उस्मानी बिस्किट का कॉम्बिनेशन हैदराबाद की रूह है. निमराह कैफे जैसे अड्डों पर तो इसके लिए लंबी लाइनें लगती हैं.
मीठे का नज़राना: बिना मीठे के कोई भी दावत अधूरी है. हैदराबाद में दो चीज़ें सबसे खास हैं डबल का मीठा और खुबानी का मीठा. इसे अक्सर ठंडी मलाई या वनीला आइसक्रीम के साथ परोसा जाता है.
मंडी बरकस का अरबी ज़ायका: अगर आप कुछ हटकर ट्राई करना चाहते हैं, तो हैदराबाद के बरकस इलाके का रुख करें. यहां की मंडी आपको मिडिल ईस्ट का अहसास कराएगी. एक बड़े थाल में बैठकर साथ में खाना खाने का अनुभव वाकई लाजवाब होता है.