IND vs SA 5 Key Players battles: अभिषेक का ‘डक’ बनाम मार्करम की स्पिन… भारत-दक्षिण अफ्रीका मुकाबले की 5 बड़ी चुनौतियां, जो पलट देंगी मैच
Last Updated:
IND vs SA 5 Key Players battles: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में रविवार 22 फरवरी को अहमदाबाद के मैदान पर हाई-वोल्टेज भिड़ंत होने जा रही है. यह मुकाबला 2024 फाइनल की यादें ताजा करेगा, जहां हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती जैसे सितारे अपनी फिरकी और रफ्तार से प्रोटियाज बल्लेबाजों को चुनौती देंगे. टूर्नामेंट में अब तक शानदार फॉर्म में चल रहे ईशान किशन पर सबकी निगाहें होंगी, वहीं खराब फॉर्म से जूझ रहे अभिषेक शर्मा के लिए एडेन मार्करम की चुनौती पार करना आसान नहीं होगा.

भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच में इन 5 खिलाड़ियों के बीच होगी कड़ी टक्कर.
नई दिल्ली. विश्व का सबसे बड़ा अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम फिर इतिहास दोहराने के लिए तैयार है. भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें रविवार, 22 फरवरी 2026 को टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला पिछले वर्ल्ड कप के फाइनल की यादें ताजा कर देगा, जहां रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने खिताबी जीत दर्ज की थी. एक तरफ भारत अपनी बादशाहत बरकरार रखना चाहेगा, तो दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीकी टीम उस हार का हिसाब चुकता करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में जीत और हार का फैसला इन 5 अहम खिलाड़ियों की आपसी जंग से तय होगा:
वर्ल्ड नंबर वन टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के लिए यह वर्ल्ड कप अब तक किसी डरावने सपने जैसा रहा है. टूर्नामेंट में लगातार तीन ‘डक’ (शून्य) पर आउट होने वाले अभिषेक अब तक अपना खाता भी नहीं खोल पाए हैं. पिछले दो मैचों में उन्हें ऑफ स्पिनर्स ने अपना शिकार बनाया है. ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के पार्ट टाइम ऑफ स्पिन गेंदबाज एडेन मार्करम उनके लिए बड़ी चुनौती होंगे. मार्करम को शुरुआती ओवरों में लाना अभिषेक की खराब फॉर्म का फायदा उठाने की सोची-समझी रणनीति हो सकती है.
भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच में इन 5 खिलाड़ियों के बीच होगी कड़ी टक्कर.
अर्शदीप सिंह बनाम क्विंटन डी कॉक
मैच की शुरुआत में मोमेंटम सेट करने की जिम्मेदारी इन दोनों खिलाड़ियों पर होगी.साल 2024 के फाइनल में अर्शदीप ने ही डी कॉक को आउट कर भारत की राह आसान की थी. आंकड़ों की बात करें तो डी कॉक ने अर्शदीप के खिलाफ 48 गेंदों में 79 रन बनाए हैं, लेकिन अर्शदीप ने उन्हें 4 बार आउट भी किया है. यह ‘स्ट्राइक रेट बनाम विकेट’ की जंग देखने लायक होगी.
ईशान किशन बनाम मार्को यानसन
लेफ्ट हैंड विकेटकीपर ओपनर ईशान किशन इस समय भारत के सबसे इन-फॉर्म बल्लेबाज हैं. उन्होंने 4 मैचों में 202.29 के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से 176 रन कूट डाले हैं. दूसरी तरफ, मार्को यानसन अपनी घातक स्विंग से कहर बरपा रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 विकेट लेने वाले यानसन और आक्रामक ईशान किशन के बीच पावरप्ले की टक्कर काफी रोमांचक होने वाली है.
वरुण चक्रवर्ती बनाम एडेन मार्करम
मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती इस वर्ल्ड कप में भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं. उनके सामने दक्षिण अफ्रीकी कप्तान मार्करम होंगे. आंकड़ों में वरुण का पलड़ा भारी है. उन्होंने मार्करम को अब तक 45 गेंदों में केवल 35 रन दिए हैं और 4 बार पवेलियन भेजा है. बीच के ओवरों में वरुण की फिरकी ही इस मैच का रुख तय कर सकती है.
हार्दिक पांड्या बनाम डेविड मिलर
क्रिकेट प्रेमी 2024 फाइनल की उस आखिरी ओवर की गेंद को कभी नहीं भूल सकते, जब हार्दिक की गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने मिलर का वह ऐतिहासिक कैच पकड़ा था. हार्दिक ने टी20 इंटरनेशनल मैचों में मिलर को 49 गेंदों में 57 रन दिए हैं, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने मिलर को 6 बार आउट किया है. डेथ ओवर्स में ‘फिनिशर’ मिलर और ‘क्लच प्लेयर’ हार्दिक की भिड़ंत मैच का असली टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है.
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें