India vs South Africa Super 8 match weather forecasts: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 में भारतीय टीम का साउथ अफ्रीका के साथ है. इस मुकाबले से पहले आइए जानते हैं कैसा रहेगा अहमदाबाद में मौसम.
Last Updated:
India vs South Africa Super 8 match weather forecasts: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. ग्रुप-1 में टीम इंडिया का सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के साथ टक्कर है. दोनों टीमें नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैदान पर उतरेगी. ऐसे में इस मैच से पहले आइए जानते हैं कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम.

भारत-साउथ अफ्रीका मैच में कैसा रहेगा मौसम
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 का पहला मैच बारिश के कारण धुल गया. ये मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कोलंबो में खेला जाना था. मैच के लिए टॉस होते ही बारिश शुरू हो गई, जिसके बाद एक भी गेंद नहीं फेंका जा सका. वहीं, रविवार को सुपर-8 में भारतीय टीम की साउथ अफ्रीका से टक्कर होगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं इस मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम.
कैसा रहेगा अहमदाबाद में मौसम का हाल?
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच का मुकाबला बेशक बारिश के कारण रद्द हो गया, लेकिन भारत-साउथ अफ्रीका के मैच को लेकर अच्छी खबर है. एक्यूवेदर के रिपोर्ट मुताबिक रविवार, 22 फरवरी को मैच के दौरान आसमान बिल्कुल साफ रहेगा, जिसके कारण बारिश की संभावना ना के बराबर है. दिन का अधिततम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. वहीं शाम को यह गिरकर रात तक 20 डिग्री पर पहुंच जाएगा. ऐसे में फैंस को सुपर-8 में भारत-साउथ अफ्रीका के बीच पूरे 40 ओवरों का मैच देखने को मिलेगा.
टूर्नामेंट में अजेय है भारतीय टीम
भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के लीग चरण में अजेय रही है. टीम ने लीग स्टेज में अपने चारों मैच जीते हैं. वहीं साउथ अफ्रीका की बात करें तो ग्रुप डी में उसे भी हार नहीं मिली थी. ऐसे में सुपर-8 में दो बेस्ट टीमों के बीच घमासान दिखेगा. सिर्फ इतना ही नहीं, साउथ अफ्रीका की टीम आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में मिली हार का बदला लेने भी मैदान पर उतरेगी.
बता दें कि साउथ अफ्रीका की टीम प्रचंड फॉर्म में चल रही है. ऐसे में कप्तान सूर्यकुमार यादव इस मैच को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेंगे. वहीं टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा चिंता का विषय बने हुए हैं. अभिषेक तीन मैच खेले हैं, जिसमें उनका खाता नहीं खुला है. दूसरी तरफ दुनिया के नंबर-1 स्पिनर वरुण चक्रवर्ती अपने बेहतरीन फॉर्म में, जो साउथ अफ्रीका के लिए सबसे बड़ी बाधा बनेंगे.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें