Mohammad Hafeez slams Pakistan head coach Mike Hesson: पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने कहा था कि बाबर आजम पावर प्ले का खिलाड़ी है. उनके इस बयान पर अब पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज ने नाराजगी जताई है.
Last Updated:
Mohammad Hafeez slams Pakistan head coach Mike Hesson: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज ने टीम के हेड कोच माइक हेसन की लताड़ लगाई है. माइक हेसन ने टीम के सीनियर बल्लेबाज बाबर आजम पर विवादित बयान दिया था. हफीज ने माइक हेसन के उसी बयान पर एक टीवी शो में प्रतिक्रिया दी है.

बाबर आजम के बचाव में उतरे मोहम्मद हफीज
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान की टीम जैसे-तैसे सुपर-8 में पहुंची. सुपर-8 में उसका पहला मैच न्यूजीलैंड से था, लेकिन वह बारिश के कारण रद्द हो गया. पाकिस्तान टूर्नामेंट के ग्रुप ए में शामिल थी. इस ग्रुप में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ शर्मनाक हार मिली. इसी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल मचा हुआ. पूर्व क्रिकेटर्स खिलाड़ियों के साथ-साथ कोच पर भी अपनी भड़ास निकाल रहे हैं. ऐसा ही कुछ टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज ने किया है. हफीज ने एक टीवी शो में पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन पर निशाना पर साधा और बाबर आजम का बचाव किया है.
मोहम्मद हफीज ने माइक हेसन को बाबर आजम पर दिए गए बयान के लिए जमकर लताड़ा. दरअसल माइक हेसन ने न्यूजीलैंड के सुपर-8 मुकाबले से पहले कहा था कि बाबर आजम पावर प्ले का खिलाड़ी नहीं है. हेसन के इस बयान पर हफीज ने कहा, “उन्होंने वो कमेंट 15 बार पढ़ा, लेकिन बिल्कुल समझ नहीं आया. बाबर इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. कुछ साल पहले तक जब टी20 में पिचें मुश्किल और स्पोर्टी होती थीं तब वो ओपनर के तौर पर अच्छा खेलते थे.”
मिडिल ऑर्डर में खेलने लगे हैं बाबर
बार-बार ओपनिंग में फेल होने और टॉप ऑर्डर में स्ट्राइक रेट कम रहने के कारण बाबर को कप्तान सलमान अली आगा नंबर 4 पर भेजने लगे हैं. हफीज ने शो ‘गेम ऑन है’ में कहा, “माइक हेसन ने बाबर आजम पर एक बयान दिया जो मुझे समझ नहीं आया. उन्होंने कहा कि वह पावरप्ले बैटर हैं नहीं है, क्योंकि उनका स्ट्राइक रेट 100 है… मैंने ये बयान 15 बार पढ़ा, लेकिन समझ नहीं आया. मैं ये पूछता हूं कि बाबर पहले छह ओवर में नहीं खेल सकते, क्योंकि उनका स्ट्राइक रेट कम है. 10 ओवर के बाद भी वह नहीं खेल सकता हैं, तो वो खेल क्यों रहा है?”
बाबर पर माइक हेसन ने क्या कहा था?
बाबर को लेकर हेसन ने कहा था कि, “मुझे लगता है कि बाबर को अच्छे से पता है कि वर्ल्ड कप में पावरप्ले में उनका स्ट्राइक रेट 100 से कम है. तो साफ है ये वो रोल नहीं है जिसकी हमें यहां उससे जरूरत है. हमें लगता है कि वो मिडल ओवर्स में अच्छे खिलाड़ी हैं, अगर जरूरत पड़ी तो जैसे अमेरिका के खिलाफ देखा, जब वो सेट हो जाते हैं तो स्ट्राइक रेट बढ़ा सकते हैं. इसलिए हमने बाबर को एशिया कप के बाद खास रोल के लिए वापस लाया. हमें मिडल ओवर्स में बल्लेबाजी चाहिए थी और वो हमें ये देते हैं.”
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें