जैकी श्रॉफ ने नूतन को किया याद, डेथ एनिवर्सरी पर पुराने गाने के जरिए दिखाई रिस्पेक्ट
Last Updated:
नूतन की पुण्यतिथि पर जैकी श्रॉफ ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए श्रद्धांजलि दी. उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें नूतन की तस्वीरों का कोलाज और एक वीडियो शामिल है. वीडियो एक फिल्म का है, जिसमें वह गाना गा रही हैं. उन्होंने लिखा, “पुण्यतिथि पर नूतन जी को याद कर रहा हूं.”

जैकी श्रॉफ ने नूतन को याद किया.
मुंबई. हिंदी सिनेमा में ‘सीमा’, ‘सुजाता’, ‘बंदिनी’, और ‘मैं तुलसी तेरे आंगन की’ जैसी महिला-केंद्रित फिल्मों में काम कर दर्शकों के दिलों में अपनी खास पहचान रखने वाली अभिनेत्री नूतन की शनिवार को पुण्यतिथि है. इस मौके पर अभिनेता जैकी श्रॉफ ने उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी. जैकी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर नूतन का एक पुराना ब्लैक एंड व्हाइट गाना पोस्ट किया. यह गाना ‘वो चांद खिले, वो तारे मुस्कुराए’ है, जिसमें नूतन अपनी खूबसूरती और नूर से स्क्रीन पर छा रही हैं. जैकी ने लिखा, “नूतन जी की डेथ एनीवर्सरी पर हम उन्हें याद करते हैं.”
मुंबई में जन्मीं नूतन का करियर हिंदी सिनेमा में काफी शानदार रहा है, जिसके लिए उन्हें कई सारे अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं. उनकी फिल्में सामाजिक मुद्दों पर आधारित होती थीं, और उन्होंने मजबूत किरदार निभाकर महिलाओं को नई पहचान दी. ‘सुजाता’ में उन्होंने एक अनाथ लड़की का किरदार निभाया था, जो आज भी लोगों को प्रेरित करता है. ‘बंदिनी’ में कैदी की भूमिका ने उन्हें बहुत सराहना दिलाई थी.