Kark Rashi | कर्क राशिफल | Today Cancer Horoscope| आज का कर्क राशिफल | Today Horoscope 22 February |

Share to your loved once


Today Cancer Horoscope 22 February (आज का कर्क राशिफल): कर्क राशि के जातकों के लिए आज रविवार का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है. आज आपके दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी, लेकिन दोपहर बाद कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं. आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है, वहीं शिक्षा और ज्ञान से जुड़े कार्यों में विशेष सफलता के योग बन रहे हैं.

उत्तराखंड के नैनीताल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों को आज अपने खर्चों पर विशेष नियंत्रण रखना होगा. आज अनावश्यक खरीददारी से बचें और दिखावे में पैसा खर्च ना करें. आज आपको परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे मानसिक शांति महसूस होगी. किसी पुराने मित्र से मुलाकात या फोन पर बातचीत मन को प्रसन्न कर सकती है. भावनात्मक रूप से आप थोड़ा संवेदनशील रह सकते हैं, इसलिए छोटी-छोटी बातों को दिल पर न लें. आज धैर्य और संयम के साथ निर्णय लें.

आज कर्क राशिफल वालों की लव राशिफल
कर्क राशि के जातकों के लिए प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन मध्यम रहेगा. यदि आप किसी रिश्ते में हैं तो पार्टनर के साथ खुलकर संवाद करें. छोटी गलतफहमियों को बढ़ने न दें, विवाहित जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा, और जीवनसाथी का सहयोग आज आपको मिलेगा. वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में किसी नए व्यक्ति की एंट्री के संकेत मिल सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. भावनाओं से ज्यादा समझदारी से काम लेना आपके लिए आज फायदेमंद रहेगा.

कर्क राशिफल: नौकरी और व्यवसाय
कर्क राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन संतुलित रहेगा. ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप अपनी मेहनत और लगन से सभी कार्य पूरे करने में सफल रहेंगे. वहीं आज आपको वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, हालांकि किसी सहकर्मी से मतभेद हो सकता है, बातचीत से हल निकालें. व्यवसाय से जुड़े जातकों को आज निवेश सोच-समझकर करना चाहिए. नए सौदे या पार्टनरशिप में जल्दबाजी न करें. पुराने क्लाइंट से लाभ मिलने की संभावना है. यदि आप नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो अभी कुछ दिन इंतजार करना बेहतर रहेगा.

कर्क राशिफल: छात्रों के लिए दिन
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन बेहद शुभ है पढ़ाई में मन लगेगा और कठिन विषय भी आसानी से समझ में आएंगे. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आज विशेष लाभ मिल सकता है. यदि आप किसी प्रोजेक्ट या असाइनमेंट पर काम कर रहे हैं तो आज उसे पूरा करने का सही समय है. गुरुजनों का मार्गदर्शन मिलेगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.

कर्क राशिफल: महिलाओं के लिए दिन
कर्क राशि की महिला जातकों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. घर-परिवार की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगी. यदि आप कार्यरत हैं तो कार्यस्थल पर आपकी सराहना हो सकती है. आज स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, खासकर थकान और सिरदर्द की समस्या हो सकती है. खुद के लिए थोड़ा समय निकालें. योग या ध्यान करना लाभकारी रहेगा. इसके साथ ही आज आपकी आय सामान्य रहने वाली है, लेकिन खर्च बढ़ने के संकेत हैं. तो ऐसे में बजट बनाकर चलना जरूरी है. किसी पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है, लेकिन जोखिम भरे फैसलों से बचें.

कर्क राशिफल: दिशा शूल
आज का दिशा शूल पश्चिम दिशा है, कर्क राशि के जातकों को आज पश्चिम दिशा की यात्रा करने से बचना होगा.
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: लाल
आज का उपाय: कर्क राशि के जातकों को आज अस्पताल जाकर रोगियों की सेवा करना शुभ रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP