Gautam Gambhir Video Viral: भारत-साउथ अफ्रीका मैच से पहले चर्चा में गौतम गंभीर का ये वीडियो, सोशल मीडिया पर भी वायरल

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

भारत-साउथ अफ्रीका मैच से पहले चर्चा में गंभीर का VIDEO, सोशल मीडिया पर वायरल

Last Updated:

Gautam Gambhir viral video: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन के दौरान हेड कोच गौतम गंभीर फैंस के बीच पहुंचे और उनसे बातचीत करते नजर आए. गंभीर ने फैंस को ऑटोग्राफ दिया, उनके साथ फोटो क्लिक कराए. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और गंभीर के व्यव्हार की काफी तारीफ हो रही है.

भारत-साउथ अफ्रीका मैच से पहले चर्चा में गंभीर का VIDEO, सोशल मीडिया पर वायरलZoom

गंभीर का वीडियो वायरल

नई दिल्ली. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 22 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 का मुकाबला होना है. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. दरअसल, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम के प्रैक्टिस सेशन के दौरान गंभीर फैंस से बातचीत करते नजर आए. फैंस को ऑटोग्राफ देते समय गौतम गंभीर का मजेदार रिएक्शन ने सुर्खियां बटोरीं. वह जिस सरल तरीके से फैंस से बातचीत करते दिखे, उनके उस व्यवहार की काफी तारीफ हो रही है.

ऑटोग्राफ देते समय गंभीर ने एक फैन से पूछा कि वे इंडिया के हर गेम वेन्यू तक कैसे जाते हैं. वह आगे यह भी पूछ्ते दिखे कि अहमदाबाद में कहां रुके हैं. वीडियो में गंभीर को यह कहते सुना जा सकता है, ‘अरे यार, हर वेन्यू पर आते हो. कैसे मैनेज करते हो इतना सब?’ एक फैन कहता है,’सर दिल्ली में रहता हूं.’ गंभीर कहते हैं, ‘अरे यहां कहां रहते हो’ तो फैन कहता है, ‘होटल में रहता हूं.’ इस बातचीत के दौरान कुछ फैन उनके फोटो क्लिक कराने के लिए भी कहते नजर आ रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP