weekly lucky tarot reading horoscope 23 February to 1 March 2026 | Weekly Lucky Tarot Horoscope | साप्ताहिक लकी टैरो राशिफल 23 फरवरी से 1 मार्च 2026 | मंगल गोचर से वृश्चिक समेत 5 राशियों का होली की वजह सप्ताह रहेगा कलरफुल, नौकरी पेशा वालों की मौज और सभी विवाद होंगे खत्म

Share to your loved once


Last Updated:

Weekly Lucky Tarot Horoscope, 23 February to 1 March 2026: फरवरी के अंतिम सप्ताह मंगल कुंभ राशि में गोचर करेंगे तो बुध वक्री अवस्था में पहुंचकर अस्त भी हो जाएंगे, जो 5 टैरो राशिफल वालों के लिए कल्याणकारी रहने वाला है. इन टैरो कार्ड्स वाले होली के त्योहार की वजह से काफी खुश नजर आएंगे और घर में भी होली के त्योहार को लेकर धूम रहेगी. आइए जानते हैं फरवरी का अंतिम सप्ताह 23 फरवरी से 1 मार्च किन किन टैरो राशि वालों को ग्रहों के गोचर और शुभ योग का फायदा मिलेगा…

ख़बरें फटाफट

मंगल गोचर से 5 राशियों का होली की वजह सप्ताह रहेगा कलरफुल, पढ़ें वीकली राशिफलZoom

Weekly Lucky Tarot Horoscope, 23 February to 1 March 2026: फरवरी का अंतिम सप्ताह 23 फरवरी से 1 मार्च 5 टैरो राशिफल वालों के लिए शानदार रहने वाला है और होलाष्टक भी प्रारंभ हो जाएंगे. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, फरवरी के अंतिम सप्ताह मंगल ग्रह कुंभ राशि में गोचर करेंगे, जहां राहु, शुक्र, बुध और सूर्य ग्रह के साथ युति बनेगी. फिर बुध कुंभ राशि में ही वक्री करेंगे और इसी राशि में सप्ताह के अंत में अस्त भी हो जाएंगे. कुंभ राशि में पांच ग्रहों के होने से पंचग्रही योग, लक्ष्मी नारायण योग, शुक्रादित्य योग समेत कई फायदेमंद योग बन रहे हैं, जो 5 टैरो राशिफल वालों के लिए फायदेमं रहने वाला है. इन 5 टैरो राशिफल वालों को फरवरी के इस सप्ताह में खुशियों के कई मौके मिलेंगे और व्यापार में वृद्धि के लिए बनाई गईं योजनाएं सफल होंगी. आइए जानते हैं फरवरी के अंतिम सप्ताह 23 फरवरी से 1 मार्च किन किन टैरो राशिफल वालों का भाग्योदय होने वाला है…

वृषभ (सिक्स ऑफ़ कप्स) का टैरो साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, फरवरी का अंतिम सप्ताह वृषभ राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है. होली की वजह से घर में खुशियों का माहौल रहेगा और नए नए पकवान भी बनाए जा सकते हैं. अगर आपके कुछ कार्य अटके हुए हैं तो सप्ताह के अंत में पूरे होने की संभावना बन रही है और कई खास लोगों से आपकी जान-पहचान भी बढ़ेगी. अंतिम सप्ताह पैसे कमाने के लिए बहुत अच्छा है क्योंकि ग्रहों की शुभ दृष्टि आप पर पड़ रही है. अगर ससुराल पक्ष या वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी चल रही है तो वह खत्म हो जाएगी और रिश्तों में फिर से मजबूती आएगी, जिसकी झलक होली के दिन साफ देखने को मिलेगी.

कर्क (दी व्हील आफ फॉरच्यून) का टैरो साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, फरवरी का अंतिम सप्ताह कर्क राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है. होली की वजह से कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह काफी कलरफुल रहने वाला है. इस समय आपकी सामाजिक छवि भी निखरेगी और आप दोस्तों के साथ समय बिताना पसंद करेंगे. दोस्तों के साथ बातचीत के दौरान जरूरी जानकारी भी मिलेगी, जो आपके काम आएगी. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को ग्रहों का शुभ प्रभाव मिलेगा और मेहनत के अनुसार फल भी प्राप्त होगा. नौकरी पेशा जातकों की समस्याएं कम होती दिखाई देंगी और होली की वजह से घर में रौनक रहेगी.

कन्या (जजमेन्ट) का टैरो साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, फरवरी के अंतिम सप्ताह कन्या राशि वालों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. ग्रहों के शुभ प्रभाव से इस राशि के नौकरी पेशा जातकों की ऑफिस में चल रही टेंशन कम होगी और अधिकारियों से होली की छुट्टी का अप्रूवल भी मिल जाएगा. होली की वजह से घर का माहौल अच्छा रहेगा और कई तैयारियां भी की जाएंगी. अगर आप मकान व वाहन खरीदना चाहते हैं तो यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहने वाला है, काफी समय से चली आ रही आपकी इच्छा पूरी होगी. वैवाहिक जीवन में अगर परेशानी चल रही है तो वह खत्म हो जाएगी.

वृश्चिक (पेज ऑफ कप्स) का टैरो साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, फरवरी के अंतिम सप्ताह में वृश्चिक राशि वालों को कई परेशानियों से मुक्ति मिलेगी और कई मामलों में राहत की सांस ले पाएंगे. अगर आप कोर्ट-कचहरी के मामलों में फंसे हुए हैं तो इस सप्ताह आपको राहत मिल सकती है. होली की वजह से व्यापारियों को अच्छा लाभ होगा और नई योजनाओं लाभ का कारण भी बनेंगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. अगर आपका धन कहीं फंसा हुआ है तो इस सप्ताह वापस मिलने की संभावना बन रही है और होली के मौके पर दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं.

धनु (थ्री ऑफ वैंड्स) का टैरो साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Weekly Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, फरवरी के अंतिम सप्ताह में धनु राशि वालों की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा और होली के लिए दोस्तों के साथ कुछ नई प्लानिंग भी करेंगे. होली की वजह से बाजार में काफी रौनक देखने को मिलेगी, जिससे व्यापारियों को अच्छा लाभ होगा. होली की वजह से घर में खुशियों का माहौल रहेगा और बच्चे काफी मौज मस्ती करते नजर आएंगे. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को होली पर घर जाने के लिए छुट्टियां मिल सकती हैं, जिससे मूड अच्छा रहेगा. वैवाहिक जीवन में अगर तनाव चल रहा है तो बातचीत के माध्यम से खत्म हो सकता है.

About the Author

Parag Sharma

पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP