टी20 वर्ल्ड कप: पहला मैच तो धुल गया, सुपर-8 के दूसरे मुकाबले पर भी बारिश का साया, रद्द हुआ तो रोमांचक हो जाएगा सेमीफाइनल का समीकरण

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

सुपर-8 के दूसरे मैच पर बारिश का साया, रद्द हुआ तो रोमांचक हो जाएगी SF की रेस

Last Updated:

sri lanka vs england weather: टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 का दूसरा मुकाबला इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले पर बारिश का साया है. अगर यह मैच बारिश के चलते धुल जाता है तो ग्रुप-2 के सेमीफाइनल का समीकरण रोमांचक हो जाएगा, क्योंकि इस ग्रुप का पहला सुपर-8 मैच भी बारिश की भेंट चढ़ चुका है. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के इस मैच में एक भी गेंद का खेल नहीं हो सका.

सुपर-8 के दूसरे मैच पर बारिश का साया, रद्द हुआ तो रोमांचक हो जाएगी SF की रेसZoom

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड मैच में बारिश की संभावना.

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण का आगाज बारिश की भेंट चढ़े मुकाबले से हुआ है. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आयोजित इस मुकाबले में एक भी गेंद का खेल नहीं हो सका. ग्रुप-2 के इस मैच का टॉस भी बूंदा-बांदी के बीच हुआ. उम्मीद की जा रही थी कि बारिश थमेगी तो कुछ ही ओवरों का सही, लेकिन खेल होगा. हालांकि, बारिश रुकी नहीं, जिसके चलते मुकाबले को रद्द करना पड़ा. इससे दोनों टीमों को एक-एक अंक बांटा गया. सुपर-8 की दूसरी टक्कर इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच 22 फरवरी को होनी है. इस मैच पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है.

दोपहर का यह मुकाबला पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. सह-मेजबान श्रीलंका ग्रुप-2 की नजरें इंग्लैंड को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने की ओर कदम बढ़ाने पर होंगी. हालांकि, इंग्लैंड का भी यही इरादा होगा. दो शुरुआती पॉइंट से न सिर्फ दोनों टीमों को कॉन्फिडेंस और मोमेंटम मिलेगा, बल्कि टॉप-4 की रेस में आगे हो जाएंगे. दोनों टीमों को पता है कि सुपर 8 का हर मैच लगभग करो या मरो वाला है.

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड मैच में बारिश की संभावना.

पल्लेकेले में बारिश की संभावना
पल्लेकेले में लोकल समय के हिसाब से दोपहर 3 बजे यह मुकाबला शुरू होगा. हालांकि, मौसम इस मुकाबले का रोमांचक भी किरकिरा कर सकता है. मैच की शुरुआत में बारिश होने की लगभग 50 प्रतिशत संभावना है और पहली पारी के दौरान ज्यादा समय बारिश होती की उम्मीद जताई जा रही है. तापमान 22-27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. ह्यूमिडिटी 80 प्रतिशत से ज्यादा होने की उम्मीद है. अगर बारिश के चलते यह मुकाबला धुला तो ग्रुप-2 से सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए रेस रोमांचक हो जाएगी.

ICC के T20 वर्ल्ड कप सुपर 2026 सुपर-8 के नियमों के मुताबिक सेमीफाइनल और फाइनल को छोड़कर कोई रिजर्व डे नहीं है. रिजल्ट के लिए हर टीम को कम से कम पांच ओवर खेलने ही होंगे. अगर कट-ऑफ टाइम तक यह लिमिट पूरी नहीं होती है, तो मैच नो रिजल्ट मानकर छोड़ दिया जाएगा, और दोनों टीमें पॉइंट्स शेयर करेंगी. ऐसे में अगर श्रीलंका बनाम इंग्लैंड मैच बारिश की वजह से रद्द हो जाता है, तो इसका मतलब होगा कि ग्रुप-2 की सभी चार टीमें एक मैच के बाद एक पॉइंट पर बराबर हो जाएंगी. इसके बाद हर टीम के दो-दो मैच बचेंगे. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए चारों टीमों को अपने बचे दोनों मुकाबले जीतने ही होंगे, एक हार उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर ला सकती है. फिलहाल ग्रुप में पाकिस्तान सबसे ऊपर है. दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड है.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP