रीना रॉय ने उतारी सासू मां की आरती, 4.55 मिनट के गाने में दिखा सास-बहू का प्यार, भूल जाएंगे सारे सितम

Share to your loved once


 

arw img

सास-बहू के रिश्ते में प्यार कम टकरार ज्यादा देखने को मिलती है. 100 में से शायद 10 प्रतिशत महिलाएं ऐसी होती हैं, जिन्हें अपनी सास से मां जैसा प्यार होता है. लेकिन क्या आप 80 के दशक के दशक के उस गाने के बारे में जानते हैं, जिसमें बहू बनीं रीना रॉय और आशा पारेख ने आपने सास के लिए 100 साल जीने के लिए दुआ की थी. गाने के बोल हैं ‘100-100 साल जियो हमारी सासू जी’. 1980 में आई फिल्म ‘100 दिन सास के’ का यह गाना पर्दे भावुक पल याद दिलाता है, जहां सास-बहू का रिश्ता प्यार और सम्मान से सजा होता था. आशा भोसले और कंचन की सुरीली आवाजों में अनंद-कल्यानजी का संगीत, इंदीवर के बोल और विजय सदानाह की निर्देशन में ये गाना फिल्म का सबसे पॉपुलर ट्रैक बन गया. 80 के दशक की क्लासिक फिल्मों में ये गाना आज भी शादियों, सास-बहू फंक्शन्स और फैमिली गेदरिंग्स में बजता है, क्योंकि ये सास को ‘जन्नत से आई’ बताकर सम्मान देता है. आशा भोसले की मासूमियत और कंचन की मीठी आवाज मिलकर इसे अमर बना देती है. ये गाना सुनते ही मुस्कान आ जाती है और दिल कहता है, सौ-सौ साल जियो!

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP