ब्रिक्स करेंसी, UNSC में सुधार, 30 बिलियन डॉलर का टारगेट; PM मोदी संग ब्राजील राष्ट्रपति की बैठक में क्या हुआ?

Share to your loved once


होमताजा खबरदेश

ब्रिक्स करेंसी, UNSC सुधार; PM संग ब्राजील राष्ट्रपति की बैठक में क्या सब हुआ?

Last Updated:

पीएम मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा ने हैदराबाद हाउस में व्यापार बढ़ाने, संयुक्त राष्ट्र रिफॉर्म्स और रणनीतिक साझेदारी पर अहम समझौते किए. हालांकि, भारत और ब्राजील में ब्रिक्स करेंसी पर कोई चर्चा नहीं हुई. दोनों देशों का पूरा फोकस आपसी व्यापार और अपनी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर ही रहा.

ख़बरें फटाफट

ब्रिक्स करेंसी, UNSC सुधार; PM संग ब्राजील राष्ट्रपति की बैठक में क्या सब हुआ?Zoom

पीएम मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा की बैठक में कई समझौतों पर मुहर लगी.

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा के साथ महत्वपूर्ण खनिजों और सुरक्षा के क्षेत्रों पर केंद्रित व्यापक वार्ता की. राष्ट्रपति भवन में लूला डी सिल्वा का शानदार ऑफिशियल वेलकम किया गया. उनके साथ 11 मंत्रियों का एक बड़ा डेलिगेशन भी भारत आया है. इसके बाद हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति के बीच एक अहम द्विपक्षीय बैठक हुई.

विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस महाबैठक की पूरी जानकारी दी है. इस मीटिंग में दोनों देशों के बीच कई बड़े समझौते हुए हैं. सबसे बड़ा फोकस ट्रेड बढ़ाने पर रहा. दोनों नेता आपसी व्यापार को 15 बिलियन डॉलर से बढ़ाकर 30 बिलियन डॉलर सालाना करने पर सहमत हुए हैं. इसके अलावा कई ग्लोबल इश्यूज और यूएन रिफॉर्म्स पर भी गहरी चर्चा हुई है. भारत और ब्राजील दोनों ही जी-4 का हिस्सा हैं. हालांकि, इस दौरान ब्रिक्स करेंसी को लेकर कोई भी बातचीत नहीं हुई.

हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी के साथ अहम बैठक
आज राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत के बाद दोनों नेता हैदराबाद हाउस पहुंचे. यहां पीएम मोदी के साथ उनकी अहम द्विपक्षीय बातचीत हुई. इस दौरान दोनों देशों के बीच कई बड़े एग्रीमेंट्स साइन किए गए. ब्राजील के राष्ट्रपति के साथ उनके 11 मंत्री भी इस मीटिंग का हिस्सा बने. यह उनकी पांचवीं भारत यात्रा है. दोनों देशों के रिश्ते अब एक नए मुकाम पर पहुंच रहे हैं.

30 बिलियन डॉलर का नया ट्रेड टारगेट सेट
विदेश मंत्रालय ने बताया कि मीटिंग में आर्थिक संबंधों पर सबसे ज्यादा जोर दिया गया. अभी दोनों देशों के बीच सालाना व्यापार करीब 15 बिलियन डॉलर का है. अब दोनों नेताओं ने इसे डबल करने का बड़ा फैसला लिया है. इस ट्रेड को बढ़ाकर 30 बिलियन डॉलर सालाना करने का टारगेट सेट किया गया है. इससे दोनों देशों की इकॉनमी को एक बड़ा बूस्ट मिलेगा.

ग्लोबल इश्यूज और यूएन रिफॉर्म्स पर बड़ा फोकस
पीएम मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति के बीच कई अहम ग्लोबल मुद्दों पर बातचीत हुई. इस दौरान यूनाइटेड नेशंस (UN) में रिफॉर्म्स को लेकर भी गहरी चर्चा की गई. भारत और ब्राजील दोनों ही जी-4 (G4) ग्रुप के अहम सदस्य हैं. इस ग्रुप में जापान और जर्मनी भी शामिल हैं. ये चारों देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में परमानेंट सीट की दावेदारी कर रहे हैं. सभी देश मिलकर यूएन में बदलाव के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं.

ब्रिक्स करेंसी पर नहीं हुई कोई बातचीत
मीटिंग से पहले ब्रिक्स करेंसी को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे. लेकिन विदेश मंत्रालय ने इस पर स्थिति बिल्कुल साफ कर दी है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि दोनों नेताओं के बीच ब्रिक्स करेंसी को लेकर कोई भी चर्चा नहीं हुई. दोनों देशों का पूरा फोकस आपसी व्यापार और अपनी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर ही रहा.

About the Author

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP