अयोध्या के प्रमुख पर्यटक स्थलों की यहां मिलेगी सटीक जानकारी, घूमना होगा आसान, शुरू हुआ सहायता केंद्र
Last Updated:
अयोध्या आने वाले यात्रियों को प्रमुख मंदिरों, दर्शनीय स्थलों, आवास, परिवहन, स्थानीय मार्गदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सेवाओं से संबंधित जानकारी एक ही स्थान पर मिलेगी. डिजिटल माध्यमों के जरिए मानचित्र, गाइड सेवा और हेल्पलाइन सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है. जिससे बाहर से आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.
अयोध्या: अयोध्या में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार तेजी से हो रहा है. लखनऊ, आगरा और वाराणसी के बाद अब अयोध्या में भी पर्यटन सहायता केंद्र की शुरुआत की गई है. यह पहल राम नगरी आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए बड़ी राहत साबित होगी. धार्मिक आस्था के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित हो रही अयोध्या में प्रतिदिन देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. और विभिन्न मठ-मंदिरों में दर्शन-पूजन करते हैं.ऐसे में सुव्यवस्थित मार्गदर्शन और जानकारी की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी.
खुलेंगे पर्यटन सहायता केंद्र
मिलेगी पर्यटन की सही जानकारी
अयोध्या में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पर्यटन विभाग ने यह पहल की है त्योहारों, विशेष पर्वों और अवकाश के दिनों में यहां श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में पहुंच जाती है.ऐसे समय में व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखना प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण होता है. पर्यटन सहायता केंद्र न केवल जानकारी देने का कार्य करेगा, बल्कि भीड़ प्रबंधन, आपात सहायता और मार्गदर्शन में भी सहयोग करेगा.इससे यात्रा अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनेगी.धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ अयोध्या सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के केंद्र के रूप में भी विकसित हो रही है. बेहतर बुनियादी ढांचे, सड़कों, प्रकाश व्यवस्था और स्वच्छता अभियानों के कारण शहर की छवि लगातार निखर रही है.
श्रद्धालुओ को मिलेगी सहूलियत
पर्यटन सहायता केंद्र इस विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित और यादगार अनुभव प्रदान करने में सहायक होगा आने वाले समय में यह पहल अयोध्या को विश्वस्तरीय धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगी. अयोध्या की कमिश्नर राजेश कुमार ने बताया कि नया घाट पर पर्यटन सहायता केंद्र बनाया गया है श्रद्धालुओं को किसी प्रकार कोई दिक्कत ना हो मठ मंदिरों की जानकारी श्रद्धालुओं को मिल सके इस उद्देश्य के साथ यह सहायता केंद्र बनाया गया है प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या आते हैं अयोध्या में उनको अच्छा अनुभव मिले यही उद्देश्य है.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें