Mohammed kaif told Pakistan To Hire Coach From India: भारत के कोच को हायर करो, माइक हेसन को हटाने की मोहम्मद कैफ ने दी सलाह

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

पाकिस्तान को कहा भारत से कोच लेकर आओ …हेसन की छुट्टी कर दो- कैफ

Last Updated:

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बाद हर तरफ से पाकिस्तान क्रिकेट टीम की आलोचना हो रही है. पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को कोच माइक हेसन को हटाने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि अगर कर सकता है तो किसी भारतीय को बतौर कोच हायर करे.

पाकिस्तान को कहा भारत से कोच लेकर आओ ...हेसन की छुट्टी कर दो- कैफZoom

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा के साथ कोच माइक हेसन

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत से मिली शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान के मुख्य कोच माइक हेसन पर दबाव बढ़ रहा है. टीम ने भारत के खिलाफ ग्रुप मैच में मिली हताशाजनक हार से उबरने की कोशिश की है. टीम इंडिया ने कोलंबो खेले गए एकतरफा मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रन से हराया था. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया सुपर आठ में पहुंची थी.

भारत के खिलाफ हेसन की रणनीति पर सवाल उठे हैं, खासकर लेग स्पिनर अबरार अहमद को बाहर करने और उस्मान तारिक को देर से गेंदबाजी में लाने के फैसले पर. पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ को हैरानी है कि हेसन जैसे अनुभवी कोच ऐसी गलतियां कैसे कर सकते हैं. कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा को एक तरफ रखिए, माइक हेसन आखिर कर क्या रहे हैं? उन्होंने आईपीएल में कोचिंग की है. वह क्या सलाह दे रहे हैं? भारत के खिलाफ धीमी पिच पर पहले फील्डिंग चुनना? अरे भाई, क्या फ्री के पैसे ले रहे हैं?”

कोच क्या कर रहा है पाकिस्तान का

उन्होंने आगे कहा, “मैं समझता हूं कि सलमान आगा नए कप्तान हैं. यह उनका पहला वर्ल्ड कप है, तो उन्हें संदेह हो सकता है. लेकिन माइक हेसन को तो पता होना चाहिए था कि धीमी पिच पर सही रणनीति क्या है? उन्होंने अबरार को गलत समय पर इस्तेमाल किया. आपने लेग स्पिनर को लाकर पावरप्ले के चौथे ओवर में गेंदबाजी कराई. वह पिट गए, फिर अगले मैच में उन्हें बाहर कर दिया गया. यह मैनेजमेंट का गलत फैसला था.”

लेग स्पिनर को पावरप्ले में क्यों लाए

“लेग स्पिनर आमतौर पर पावरप्ले के बाद गेंदबाजी करते हैं. चाहे वह कुलदीप यादव हों या राशिद खान. इतिहास बताता है कि लेग स्पिनर पावरप्ले में कम ही इस्तेमाल होते हैं क्योंकि गेंद नई होती है और पकड़ना मुश्किल होता है,”

भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने अपने स्पिनरों पर काफी निर्भरता दिखाई. 20 में से 18 ओवर स्पिनरों ने डाले. “सलमान (आगा) ने दो ओवर डाले; वह तीसरा भी डाल सकते थे. उस्मान तारिक को लेकर इतनी चर्चा थी, फिर भी उन्हें तब लाया गया जब मैच पाकिस्तान के हाथ से निकल चुका था. मैं समझ सकता हूं कि खिलाड़ी दबाव में संघर्ष करते हैं लेकिन कोच क्या कर रहे हैं?”

भारत से कोच हायर करने की सलाह

इसके बाद कैफ ने पाकिस्तान को एक साहसिक सलाह दी. भारत से कोच नियुक्त करें. “शायद अब पाकिस्तान को भारत से कोच लेना चाहिए. विदेशी कोचों की पोल खुल चुकी है. वे पहले से लिखी हुई योजनाओं पर बहुत निर्भर करते हैं, पहले ही तय कर लेते हैं कि कौन कब गेंदबाजी करेगा. लेकिन टी20 क्रिकेट ऐसे नहीं चलता. हर ओवर में खेल बदल जाता है,”



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP