साउथ की ब्यूटी का फिर चला जादू, आलिया भट्ट-दीपिका पादुकोण नहीं टिक पाईं आगे, नंबर 1 की गद्दी पर हसीना का कब्जा
Last Updated:
ऑरमैक्स मीडिया की जनवरी 2026 की ताजा रैंकिंग ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. हर बार की तरह इस बार भी फैंस को यह जानने की बेताबी थी कि आखिर किसके सिर सजेगा लोकप्रियता का ताज. चौंकाने वाली बात यह है कि बॉलीवुड की दो सबसे बड़ी सुपरस्टार्स आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण को पछाड़ते हुए साउथ सिनेमा की एक हसीना ने बाजी मार ली है. पैन-इंडिया स्टारडम की इस जंग में साउथ का पलड़ा एक बार फिर भारी दिखा, जहां नंबर 1 की गद्दी पर बैठी इस एक्ट्रेस ने अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग का लोहा मनवाया है वहीं, आलिया और दीपिका भी इस रेस में पीछे रह गईं.
नई दिल्ली. ऑरमैक्स मीडिया की जनवरी 2026 की मोस्ट पॉपुलर फीमेल फिल्म स्टार्स की लिस्ट आ चुकी है, जिसका फैंस को हमेशा बेसब्री से इंतजार रहता है. इस बार भी साउथ सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए नंबर 1 का ताज अपने नाम किया है. इस लिस्ट में बॉलीवुड की गंगूबाई यानी आलिया भट्ट दूसरे नंबर पर हैं, जबकि नयनतारा और तृषा जैसे बड़े नाम टॉप 5 में शामिल हैं. दिलचस्प बात यह है कि श्रीलीला और तमन्ना भाटिया ने भी टॉप 10 में अपनी जगह पक्की कर ली है. यह लिस्ट दिखाती है कि कैसे पैन-इंडिया स्टार्स का जादू अब हर भाषा के दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. आइए डालते हैं एक नजर पूरी लिस्ट पर.
सामंथा रुथ प्रभु: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की क्वीन सामंथा रुथ प्रभु ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि लोकप्रियता के मामले में उनका कोई मुकाबला नहीं है. ऑरमैक्स मीडिया की ताजा रिपोर्ट में सामंथा ने हमेशा की तरह नंबर वन की पोजीशन पर अपना कब्जा बरकरार रखा है. उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग उन्हें लगातार शीर्ष पर बनाए रखती है.
आलिया भट्ट: बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं. अपनी दमदार एक्टिंग और बैक-टू-बैक हिट फिल्मों के दम पर आलिया ने न केवल हिंदी सिनेमा बल्कि पूरे देश में अपनी खास पहचान बनाई है. लोकप्रियता की इस रेस में वह सामंथा को कड़ी टक्कर दे रही हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
नयनतारा: साउथ की ‘लेडी सुपरस्टार’ नयनतारा इस बार ऑरमैक्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गई हैं. अपनी गजब की स्क्रीन प्रेजेंस और बेहतरीन अदाकारी के लिए मशहूर नयनतारा की फैन फॉलोइंग भाषाई सीमाओं को पार कर चुकी है. वह लगातार अपनी फिल्मों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं.
तृषा कृष्णन: साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन इस लिस्ट में चौथे नंबर पर अपनी जगह बनाने में कामयाब रही हैं. कई दशकों से इंडस्ट्री में सक्रिय रहने के बावजूद तृषा का जलवा आज भी कायम है. उनकी ग्रेस और एक्टिंग आज भी नए कलाकारों के लिए एक बड़ी प्रेरणा बनी हुई है.
रश्मिका मंदाना: ‘नेशनल क्रश’ रश्मिका मंदाना ने इस बार लंबी छलांग लगाई है. साई पल्लवी जैसी बड़ी एक्ट्रेस को पीछे छोड़ते हुए रश्मिका अब पांचवें नंबर पर आ गई हैं. ‘पुष्पा’ की सफलता के बाद रश्मिका की लोकप्रियता देश के कोने-कोने में पहुंच गई है, जिससे उनकी रैंकिंग में यह उछाल आया है.
रश्मिका मंदाना: ‘नेशनल क्रश’ रश्मिका मंदाना ने लंबी छलांग लगाते हुए साई पल्लवी को पीछे छोड़ दिया है. अब वह पांचवें नंबर पर आ गई हैं. ‘पुष्पा द राइज’ की सफलता के बाद रश्मिका की लोकप्रियता देश के कोने-कोने में पहुंच गई है, जिससे उनकी रैंकिंग में यह उछाल आया है.
दीपिका पादुकोण: बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण इस लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं. अपनी खूबसूरती और टैलेंट के लिए दुनिया भर में मशहूर दीपिका ने इस फेहरिस्त में अपनी जगह मजबूती से बनाई हुई है. वह बॉलीवुड की उन चंद एक्ट्रेसेस में से हैं, जो टॉप रैंकिंग में लगातार बनी रहती हैं.
साई पल्लवी: अपनी सादगी और बेहतरीन डांस के लिए जानी जाने वाली साई पल्लवी इस बार लिस्ट में आठवें नंबर पर खिसक गई हैं. हालांकि उनकी रैंकिंग में थोड़ा बदलाव हुआ है, लेकिन उनकी एक्टिंग और बिना मेकअप वाली नेचुरल खूबसूरती का जादू आज भी लाखों फैंस के सिर चढ़कर बोलता है.
श्रीलीला: फिल्म ‘पुष्पा 2’ के सुपरहिट गाने ‘थप्पड़ मारूंगी’ से रातों-रात सुर्खियां बटोरने वाली श्रीलीला ने भी इस लिस्ट में एंट्री ले ली है. वह नौवें नंबर पर मौजूद हैं. अपनी चुलबुली अदाओं और कमाल के डांस स्टेप्स से उन्होंने बहुत कम समय में एक बड़ी फैन फॉलोइंग तैयार कर ली है.
तमन्ना भाटिया: ऑरमैक्स की इस लिस्ट में तमन्ना भाटिया ने एक बार फिर शानदार वापसी की है. अपनी खूबसूरती और हालिया प्रोजेक्ट्स की सफलता के दम पर वह दसवें नंबर पर पहुंच गई हैं. तमन्ना की एंट्री से यह साफ है कि फैंस आज भी उनके हर अंदाज के दीवाने हैं.