Abhishek Sharma gives team pep talk: अभिषेक शर्मा बढ़ा रहे थे टीम का जोश, ईशान किशन की छूटी हंसी

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

अभिषेक बढ़ा रहे थे टीम का जोश, ईशान किशन ने बड़ी मुश्किल से रोकी हंसी

Last Updated:

पिछले तीन टी20 वर्ल्ड कप मैच में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा अपना खाता नहीं खोल पाए हैं. सुपर 8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उतरने से पहले उन्होंने टीम हडल में सबका जोश बढ़ाने वाली बातें कही. इन सबके बीच ईशान किशन का चेहरा देखने लायक था. वो उनकी बातें सुनकर हंसी रोक खड़े थे.

अभिषेक बढ़ा रहे थे टीम का जोश, ईशान किशन ने बड़ी मुश्किल से रोकी हंसीZoom

अभिषेक शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 मैच से पहले टीम का बढ़ाया जोश

नई दिल्ली. भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में खाता खुलना अभी बाकी है. अब तक खेले तीनों मुकाबले वो शून्य पर आउट होकर लौटे हैं. निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भी टीम के इस ओपनर का जोश बिल्कुल कम नहीं हुआ है. उनको टी20 वर्ल्ड कप के पहले सुपर 8 मुकाबले से पहले अपनी टीम को जोश दिलाते हुए देखा गया. इस दौरान ईशान किशन की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, क्योंकि वह हडल में अपनी हंसी रोकने की पूरी कोशिश कर रहे थे.

भारत के सुपर 8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच से एक दिन पहले, अभिषेक ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हाई-इंटेंसिटी ट्रेनिंग सेशन के दौरान जोरदार पंजाबी वार क्राई लगाकर टीम का माहौल खुशनुमा कर दिया. शुक्रवार को जब टीम फ्लडलाइट्स के नीचे एक सख्त हडल में खड़ी थी, बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में अभिषेक को बीच में आते हुए देखा गया. उन्होंने एक छोटा, जोशीला भाषण दिया और अंत में ‘जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ के साथ अपनी बात खत्म की, जिससे टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ में जोश की लहर दौड़ गई.

इस पल का माहौल और भी खास था. भारत और दक्षिण अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में दोनों का सामना फाइनल में हुआ था. रविवार 22 फरवरी को अहमदाबाद में एक बार फिर टक्कर होगी. एडेन मार्करम की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका की टीम आत्मविश्वास और मजबूत इरादे के साथ मैदान में उतरेगी. अभी तक अजेय रही भारतीय टीम के लिए आगे का सफर और भी चुनौतीपूर्ण होने वाला है, जहां हर गलती भारी पड़ सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP