मात्र 30 हजार में शुरू करें यह बिजनेस, कुछ ही समय में बन जाएंगे मालामाल, लाखों में होगी कमाई

Share to your loved once


Last Updated:

अगर आप खुद का बिजनेस शुरू करना चाहती हैं तो बुटीक एक बेहतर विकल्प है. सही लोकेशन, सिलाई मशीन, ओवरलॉक मशीन और डिजाइनिंग सामग्री के साथ इसकी शुरुआत की जा सकती है. 30–50 हजार रुपये में छोटे स्तर पर काम शुरू संभव है, जबकि बड़े स्तर पर 2–3 लाख रुपये तक निवेश लग सकता है. पूंजी की कमी होने पर प्रधानमंत्री मुद्रा योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं से ऋण लेकर बुटीक स्थापित किया जा सकता है और अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है.

बहुत लोगों का यह सपना होता है कि वह नौकरी न करके खुद का बिजनेस शुरू करेंगे. लेकिन बिजनेस करने का कोई आईडिया नहीं होता, जिसकी वजह से वह शुरुआत नहीं कर पाते हैं. ऐसे में आज हम उनको एक ऐसे बिजनेस आइडिया के बारे में बताने वाले हैं जिनको यदि वह कर लेते हैं तो उनको शुरू से ही अच्छा मुनाफा होने लगेगा. यह बिजनेस स्पेशली महिलाओं के लिए है. दरअसल हम बात कर रहे हैं बुटीक के बिजनेस के बारे में. जिसके तहत लोगों के कपड़े डिजाइन करने होते हैं और डिजाइन कपड़ों को सिलाई के बाद ग्राहकों तक पहुंचाना होता है. इस बिजनेस में कितनी लागत आएगी कितना मुनाफा होगा और कौन-कौन से संसाधन लगेंगे. इन सब के बारे में आज हम डिटेल में बात करेंगे.

बुटीक खोलने की यह है सही प्लानिंग
बुटीक का बिजनेस करने वाली कृतिका शर्मा ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि अगर कोई महिला बुटीक का बिजनेस शुरू करना चाहती है, तो सबसे पहले उन्हें सही लोकेशन का चुनाव करना चाहिए. दुकान ऐसी जगह होनी चाहिए, जहां बाजार हो या फिर लोगों की आवाजाही अधिक रहती हो. क्योंकि अच्छी लोकेशन से ग्राहक अपने आप आकर्षित होते हैं. हालांकि यदि आप भीड़भाड़ और आगमन वाले लोकेशन में बुटीक नहीं खोलते हैं तो इसका कोई ज्यादा नुकसान भी नहीं होगा. क्योंकि एक बार जब आप  दुकान का नाम बन जाएगा तो ग्राहक स्वयं आएंगे. इसके अलावा सिलाई मशीन, ओवरलॉक मशीन, कपड़ा काटने की मशीन, कैंची, नाप लेने का टूल और कपड़ों में सजावट का सामान लेना होता है.

कम पूंजी में भी कर सकते हैं शुरुआत
कृतिका ने आगे बताया कि बुटीक शुरू करने के लिए बड़ी रकम होना जरूरी नहीं है. अगर आपके पास करीब 30 से 50 हजार रुपये की पूंजी है तो आप इसकी शुरुआत कर सकती हैं, हालांकि व्यवस्थित और बड़े स्तर पर बुटीक खोलने के लिए 2 से 3 लाख रुपये तक का इन्वेस्टमेंट लग सकता है. शुरुआत में घर से भी इसका काम किया जा सकता है.

सरकारी योजनाओं से मिलेगा सहयोग 
बुटीक खोलने के लिए अगर आपके पास पूंजी की कमी है तो सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर इसकी शुरुआत कर सकते है. केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 10 लाख रुपये तक का ऋण आसानी से मिल सकता है. इसके अलावा महिलाओं के लिए राज्य और केंद्र सरकार की कई अन्य स्वरोजगार योजनाएं भी चलाई जा रही हैं, जिनकी मदद से बुटीक बिजनेस को बेहतर तरीके से स्थापित किया जा सकता है.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP