How to make Perfect Veg Biryani: स्वादिष्ट वेज बिरयानी बनाने की स्टेप बाय स्टेप विधि
Last Updated:
Ultimate Guide to Perfect Veg Biryani: काफी लोग वीकेंड पर कुछ अलग खाने के लिए पुलाव या बिरयानी बनाना पसंद करते हैं, लेकिन होटल जैसा स्वादिष्ट नहीं बना पाते हैं. चलिए आपको यहां बताते हैं स्टेप बाय स्टेप गाइड, ताकि आप घर पर ही बना सकें खिली-खिली और बेहद ही स्वादिष्ट वेज बिरयानी. इसकी रेसिपी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने.

वेज बिरयानी बनाने की विधि.
Ultimate Guide to Perfect Veg Biryani: नॉनवेज खाने वाले स्वादिष्ट चिकन और मटन बिरयानी तो बनाकर खा लेते हैं, लेकिन जो लोग वेजिटेरियन होते हैं, उन्हें पुलाव से ही काम चलाना पड़ता है. वैसे पुलाव और बिरयानी दोनों ही अलग रेसिपी है और बनाने का तरीका भी काफी अलग होता है. कई लोग पुलाव और बिरयानी को एक ही समझ लेते हैं. यदि आपको वेज बिरयानी परफेक्ट तरीके से बनाना नहीं आता है तो आप बस मास्टर शेफ पंकज भदौरिया की इस वेज बिरयानी रेसिपी को एक बार बनाकर देखिए. आपको खाकर मजा आ जाएगा और जब भी घर में कोई मेहमान आएगा, पार्टी होगी तो आप इसे जरूर बनाना चाहेंगे.
शेफ पंकज भदौरिया कहती हैं कि क्या आपने कभी सोचा है कि रेस्टोरेंट में मिलने वाली वेज बिरयानी इतनी स्वादिष्ट क्यों होती है? उसमें चावल एकदम नरम और फूले हुए कैसे होते हैं? सब्जियां गली हुई नहीं होतीं और स्वाद और खुशबू से भरपूर होती हैं? जब भी आप घर पर वेज बिरयानी बनाते हैं तो वो पुलाव जैसी क्यों बन जाती है? तो इसका जवाब ये है कि आप परफेक्ट वेज बिरयानी बनाने की पूरी गाइड स्टेप बाय स्टेप सही से नहीं जानते हैं. चलिए जानें वेज बिरयानी बनाने का सही तरीका.
वेज बिरयानी बनाने में समय
तैयारी का समय: 40 मिनट
पकाने का समय: 40 मिनट
सर्विंग: 3-4 लोगों के लिए
वेज बिरयानी बनाने के लिए सामग्री
चावल के लिए:
3 कप बासमती चावल
2 तेज पत्ते
2 इंच दालचीनी
2 काली इलायची
5-6 हरी इलायची
4-5 लौंग
1 चम्मच काली मिर्च के दाने
4 चम्मच नमक
2 हरी मिर्च
½ नींबू
15 कप पानी
सब्जियां
½ फूलगोभी
2 गाजर
12 बीन्स
200 ग्राम मशरूम
200 ग्राम बेबी आलू
1 कप मटर
View this post on Instagram