Rohu fish eggs are rich in omega-3 and protein, make this special dish at home – Chhattisgarh News

Share to your loved once


Last Updated:

Rohu Fish Eggs Recipe: रोहू मछली के अंडों से बनी यह डिश छत्तीसगढ़ में बड़े शौक से खाई जाती है. इसे देसी मसालों के साथ तलकर तैयार किया जाता है, जिसका स्वाद बेहद लाजवाब होता है. मछली के अंडों में प्रोटीन, ओमेगा-3 और कई जरूरी विटामिन पाए जाते हैं. यह शरीर को ताकत देने और सेहत बेहतर रखने में मददगार मानी जाती है.

Rohu Fish Eggs Recipe: छत्तीसगढ़ में मछली खाने का शौक काफी पुराना है. खासकर रोहू मछली के अंडों से बनी यह डिश लोगों को बहुत पसंद आती है. इसे घर पर आसान मसालों के साथ बनाया जाता है और इसका स्वाद काफी लाजवाब होता है. सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि यह सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है. इसमें प्रोटीन और कई जरूरी विटामिन पाए जाते हैं, जो शरीर को ताकत देते हैं. यही वजह है कि गांव से लेकर शहर तक लोग इसे बड़े चाव से खाते

रोहू मछली के अंडों की पारंपरिक रेसिपी
सबसे पहले रोहू मछली के अंडों को सावधानीपूर्वक साफ कर पानी से धो लिया जाता है. इसके बाद एक बर्तन में रखकर उसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, गरम मसाला, अदरक पेस्ट और लहसुन पेस्ट डालकर अच्छे से मिक्स किया जाता है. फिर कड़ाही में तेल गर्म कर जीरा तड़का लगाया जाता है और मसाले में लिपटे अंडों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक भून लिया जाता है. तैयार डिश को प्याज और हरे धनिया से सजाकर परोसा जाता है.

पोषक तत्वों से भरपूर है मछली के अंडे
रोहू मछली के अंडों में उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन A, D और B12, आयरन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, जिंक और सेलेनियम जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं. ये सभी तत्व शरीर को ऊर्जा देने और विभिन्न अंगों को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं.

शरीर के लिए क्यों है फायदेमंद
मछली के अंडे मांसपेशियों को मजबूत बनाने, हड्डियों को ताकत देने और हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. ओमेगा-3 फैटी एसिड दिमाग के विकास और याददाश्त को बेहतर बनाने में सहायक होता है. साथ ही इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी मदद करते हैं.

छत्तीसगढ़ में खास तौर पर पसंद किया जाता है 
छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में यह व्यंजन खास अवसरों पर जरूर बनाया जाता है. स्थानीय मसालों और देसी अंदाज में तैयार की गई यह डिश स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी खजाना मानी जाती है. यही कारण है कि रोहू मछली के अंडों की यह पारंपरिक रेसिपी आज भी लोगों के बीच लोकप्रिय बनी हुई है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP