‘समझदार है तू…’, भतीजी की शादी में इमोशनल हुए राजपाल यादव, आंसू को काबू कर लाडो को किया विदा

Share to your loved once


Last Updated:

‘समझदार गर्ल’ कहते हुए राजपाल यादव अपनी भतीजी की विदाई में भावुक हो गए. वायरल वीडियो में वह उसे गले लगाकर ढांढस बंधाते नजर आते हैं. आंखों में आंसू लिए राजपाल ने लाडो को हिम्मत दी और परिवार को संभालते दिखे. हाल ही में अंतरिम जमानत पर रिहा हुए अभिनेता शादी में शामिल होने शाहजहांपुर पहुंचे थे. इस भावुक पल ने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल छू लिया.

भतीजी की शादी में इमोशनल हुए राजपाल यादव, आंसू को काबू कर लाडो को किया विदाZoom

राजपाल यादव का ये वीडियो वायरल हो रहा है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी और कानूनी मामलों को लेकर सुर्खियों में हैं. अदालत से अंतरिम जमानत मिलने के बाद राजपाल यादव जेल से बाहर आ गए हैं और परिवार के साथ खुशियों में शामिल हो सके. राजपाल यादव की भतीजी की शादी थी, जिसमें एक्टर के जेल से घर पहुंचने से शादी की खुशियों में चार चांद लग गए. सभी खूब नाचे-गाए, रोटियां बेली और विदाई में भावुक भी हो गए .

राजपाल यादव के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनको लोग पसंद कर रहे हैं. जमीनी एक्टर ने न सिर्फ घरवालों के साथ डांस कर शादी की रोनक बढ़ाई बल्कि भतीजी को समझदारी के साथ भारी मन से विदा भी किया.

समझदार गर्ल कहकर किया विदा

एनडीटीवी के एक वीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें वह विदाई के समय रोती हुई अपनी लाडली भतीजी को ढांढस बंधाते दिख रहे हैं. जिसकी लोग तारीफ कर रहे है. गले लगाकर वह अपने लाडो से कहते हैं- ‘समझदार गर्ल… बस एक दिन की बात है परसो तो सब फिर मिल रहे हैं’.

शादी में ससमान के गाने पर लगाए ठुमके

अदालत से अंतरिम जमानत मिलने के बाद राजपाल यादव उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने परिवार के साथ शादी समारोह में हिस्सा लिया. शादी की झलकियां भी ऑनलाइन सामने आई हैं. मेहंदी समारोह के एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह सलमान खान के लोकप्रिय गाने ‘तेरी चुनरिया दिल ले गई’ पर डांस करते नजर आए, जो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया.

तिहाड़ जेल में बंद क्यों थे राजपाल यादव

गौरतलब है कि राजपाल यादव पिछले कुछ हफ्तों से 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले को लेकर चर्चा में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अदालत ने उन्हें अंतरिम जमानत तब दी जब उन्होंने शिकायतकर्ता के खाते में 1.5 करोड़ रुपये जमा किए. जमानत की शर्तों के तहत उन्होंने अपना पासपोर्ट जमा कर दिया है और अदालत की अनुमति के बिना विदेश यात्रा नहीं कर सकते. यह मामला साल 2010 से जुड़ा है .

About the Author

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP