5 Tallest Cricketers in T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के 5 सबसे लंबे क्रिकेटर… 3 की हाइट एक जैसी, एक तो अपनी टीम का है एक्स फैक्टर

Share to your loved once


Last Updated:

5 Tallest Cricketers in T20 World Cup: भारत-श्रीलंका में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप में खिलाड़ियों की तकनीक के साथ शारीरिक बनावट भी चर्चा का विषय बनी हुई है. जहां मार्को यानसन, ब्लेसिंग मुजरबानी और काइल जेमीसन जैसे 6 फीट 8 इंच लंबे गेंदबाजों को देखते ही बन रहा है. इन खिलाड़ियों की लंबाई उन्हें सामान्य पिचों पर भी घातक उछाल और अतिरिक्त गति निकालने में मदद करती है, जो बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती है. वहीं, जेसन होल्डर और कैमरन ग्रीन जैसे ऑलराउंडर अपनी लंबाई का फायदा लंबी ‘रीच’ और सटीक यॉर्कर डालने में उठा रहे हैं.

टी20 वर्ल्ड कप के 5 सबसे लंबे क्रिकेटर... 3 की हाइट एक जैसीZoom

टॉप 5 टी20 वर्ल्ड कप के सबसे लंबे क्रिकेटर्स की लिस्ट.

नई दिल्ली. टी20 क्रिकेट की तेज-तर्रार दुनिया में तकनीक और ताकत के साथ-साथ खिलाड़ियों की शारीरिक बनावट भी एक बड़ा अंतर पैदा करती है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुछ ऐसे ‘क्रिकेटिंग जायंट्स’ (अति-लंबे खिलाड़ी) मैदान पर उतर रहे हैं, जिनका कद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. 6 फीट 8 इंच तक की लंबाई वाले ये खिलाड़ी अपनी हाइट का इस्तेमाल गेंदबाजी में अतिरिक्त उछाल और बल्लेबाजी में लंबी ‘रीच’ के लिए करते हैं. इस वर्ल्ड कप के 5 सबसे लंबे क्रिकेटर्स और उनकी खासियतों के बारे में इस आर्टिकल में बताया गया है.

दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसन (Marco Jansen) इस टूर्नामेंट के सबसे लंबे खिलाड़ियों में से एक हैं. छह फुट आठ इंच लंबे यानसन तेज गेंदबाजी करते हैं. जब वह बॉलिंग करते हैं तो उनका रिलीज पॉइंट बहुत ऊंचा होता है.यानसन 135-140 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं, लेकिन उनकी ऊंचाई उन्हें सामान्य पिचों पर भी खतरनाक बाउंस दिलाती है. लंबे कद-काठी के कारण उनकी पहुंच (Range) बहुत बढ़ जाती है, जिससे वे दूर की गेंदों को भी आसानी से बाउंड्री के बाहर भेज सकते हैं.

टॉप 5 टी20 वर्ल्ड कप के सबसे लंबे क्रिकेटर्स की लिस्ट.

छह फुट आठ इंच लंबे मुजरबानी जिम्बाब्वे के एक्स फैक्टर हैं
जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी भी छह फुट आठ इंच लंबे हैं और वे अपनी टीम के ‘एक्स-फैक्टर’ गेंदबाज हैं. उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है. भारतीय उपमहाद्वीप की धीमी पिचों पर भी उनकी लंबाई उन्हें विकेट से अतिरिक्त गति निकालने में मदद करती है. हाल में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4/17 का मैच विनिंग स्पेल डालकर अपनी उपयोगिता साबित की है.

जेमीसन अपनी लंबाई के कारण बल्लेबाजों के लिए ‘नाइटमेयर’ हैं
न्यूजीलैंड के काइल जेमीसन अपनी लंबाई के कारण बल्लेबाजों के लिए ‘नाइटमेयर’ कहे जाते हैं. छह फुट 8 इंच लंबे कद के जेमीसन बास्केटबॉल के खिलाड़ी रह चुके हैं. वह क्रिकेट में अपनी ऊंचाई का बेहतरीन इस्तेमाल करते हैं. वे ‘हार्ड लेंथ’ पर गेंदबाजी करने में माहिर हैं. उनकी गेंद पिच होने के बाद इतनी ऊंची उठती है कि बल्लेबाजों के लिए पुल या हुक शॉट खेलना जोखिम भरा हो जाता है.

होल्डर की लंबाई सटीक यॉर्कर और धीमी गति की बाउंसर डालने में मदद करती है
वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान जेसन होल्डर इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं. भले ही वे बहुत तेज गेंदबाज न हों, लेकिन उनकी छह फुट सात इंच की लंबाई उनकी सबसे बड़ी ताकत है. होल्डर ने साल 2025 का अंत 97 टी20 विकेटों के साथ किया, जो एक कैलेंडर वर्ष में किसी भी गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा विकेट का विश्व रिकॉर्ड है. उनकी लंबाई उन्हें सटीक यॉर्कर और धीमी गति की बाउंसर डालने में मदद करती है, जिससे बल्लेबाज अक्सर गच्चा खा जाते हैं.

कैमरन ग्रीन की लंबाई उन्हें एक शानदार फील्डर बनाती है
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन अपनी टीम के सबसे लंबे सक्रिय क्रिकेटर हैं. छह फुट छह इंच लंबे कद के खिलाड़ी ने इस वर्ल्ड कप में नंबर-3 पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभाली.ग्रीन की लंबाई उन्हें गली में एक शानदार फील्डर बनाती है. गेंदबाजी में वे 140 किमी/घंटा से अधिक की रफ्तार छू सकते हैं. बल्लेबाजी के दौरान उनकी लंबी टांगें और हाथ उन्हें पिच पर आगे बढ़कर स्पिनरों पर हावी होने और पेसर्स के खिलाफ एक्स्ट्रा रीच देते हैं.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP