India womens cricket team eyes on scripts history: ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रचने की तैयारी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कितने बजे शुरू होगा आखिरी टी20 मैच

Share to your loved once


एडिलेड. अगर भारतीय महिला टीम को ऑस्ट्रेलिया में पहली बार ऐतिहासिक सीरीज जीतनी है तो बल्लेबाजों को शनिवार को तीसरे और आखिरी महिला टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी गेंदबाजी के खिलाफ मिलकर आक्रामक खेल दिखाना होगा. भारतीय महिला टीम अभी तक ऑस्ट्रेलिया में तीनों फॉर्मेट में कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं जीत पाई है. इसे बदलने के लिए भारत को बेहतर बल्लेबाजी करनी होगी, जिसकी शुरुआत सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा से होगी. स्मृति और शेफाली ने शुरुआत तो की है लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाईं, जिससे दूसरे मैच में भारत 164 रन का आसान लक्ष्य हासिल नहीं कर सका. मैच दोपहर 1.45 बजे शुरू होगा.

किम गार्थ, अनाबेल सदरलैंड और सोफी मोलिनू की अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई तिकड़ी ने भारत की पांच बल्लेबाजों को सिर्फ सात रन के अंदर आउट कर दिया. लेकिन एडिलेड की पिच कैनबरा से अलग है और भारतीय बल्लेबाजों को अपने पिक-अप शॉट्स पर भरोसा करना चाहिए. आउटफील्ड भी बल्लेबाजी के लिए बेहतर है. कप्तान हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स और ऋचा घोष को बल्ले पर आती गेंद पसंद है और उन्हें यहां कुछ मदद मिलने की उम्मीद है. मैदान की सतह चिकनी होने से जिम्मेदारी भारतीय तेज गेंदबाजों रेणुका सिंह, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़ और अमनजोत कौर पर होगी कि वे अपनी लाइन और लेंथ में स्थिर रहें क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज किसी भी ढील का फायदा उठा सकती हैं.

युवा खिलाड़ी जॉर्जिया वोल सबसे बड़ा खतरा हो सकती हैं जिन्होंने मेग लैनिंग और एलिसा हीली के जाने के बाद पारी की शुरुआत की जिम्मेदारी संभाली है. इनकी जगह भरना बड़ी बात है लेकिन 22 साल की यह खिलाड़ी अब तक कमाल की रही है. भारतीय तेज गेंदबाजों को वोल को रोकना होगा और स्पिनरों दीप्ति शर्मा और श्री चरणी को भी बीच के ओवरों में योगदान देना होगा. सदरलैंड और ऐश गार्डनर के अलावा फोबे लिचफील्ड को शांत रखना भी जरूरी है.

टीमें इस प्रकार हैं: भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, भारती फूलमाली, क्रांति गौड़, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमालिनी, अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा.

ऑस्ट्रेलिया: सोफी मोलिनू (कप्तान), तहलिया मैकग्रा, डार्सी ब्राउन, निकोला कैरी, किम गार्थ, ग्रेस हैरिस, फोबे लिचफील्ड, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगान शुट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहम.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP