NZ vs PAK Super 8: पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर से निपटने को तैयार कीवी बैटर, सुपर 8 की जंग आज से

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर से निपटने को तैयार कीवी बैटर, सुपर 8 की जंग आज से

Last Updated:

NZ vs PAK Super 8: न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्क चैपमैन का कहना है कि बेशक उस्मान तारीक का एक्शन अनोखा है लेकिन उनकी टीम उस मिस्ट्री स्पिनर से निपटने को तैयार है. टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा राउंड 21 फरवरी से शुरू हो रहा है. शनिवार को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें कोलंबो में आमने सामने होंगे. यह मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक शाम 7 बजे से आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा .

पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर से निपटने को तैयार कीवी बैटर, सुपर 8 की जंग आज सेZoom

उस्मान तारिक की चुनौती से निपटने को तैयार न्यूजीलैंड के बल्लेबाज.

कोलंबो.  न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्क चैपमैन ने कहा कि पाकिस्तान के अनोखे स्पिनर उस्मान तारिक की अगुवाई वाले गेंदबाजी आक्रमण से निपटने में उनकी टीम को आपसी मुकाबलों का अनुभव काफी मदद करेगा. सुपर-आठ के ग्रुप-दो मैच में शनिवार को न्यूजीलैंड का सामना पाकिस्तान से होगा. अगस्त 2024 से अब तक न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच वनडे और टी20 में कुल 20 मैच हो चुके हैं. चैपमैन का मानना है कि इन मैचों से उनकी टीम को पाकिस्तान के गेंदबाजों को समझने में आसानी हुई है. यह मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक शाम 7 बजे से आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा . न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच सुपर 8 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किया जाएगा. जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉट स्टार पर होगी.

मार्क चैपमैन (Mark Chapman) ने कहा, ‘उस्मान तारिक का एक्शन अलग है, खासकर क्रीज पर रुककर गेंदबाजी करने का तरीका अनोखा है और इसे ध्यान में रखना होगा. पाकिस्तान के पास कई अच्छे स्पिनर हैं और हर स्पिनर अपनी अलग चुनौती देता है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान उन टीमों में से है जिनके खिलाफ हमने सबसे ज्यादा मैच खेले हैं. हमें अच्छी तरह पता है कि वे कैसी चुनौती देंगे. हमारे लिए जरूरी है कि हम अपनी रणनीति को लेकर पूरी तरह साफ रहें.’

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड सुपर 8 मैच शनिवार को.

चैपमैन ने माना कि श्रीलंका की पिचें भारत की तुलना में धीमी हैं, इसलिए न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को अपनी रणनीति बदलनी होगी. भारत में खासकर लाल मिट्टी वाली पिचों पर बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती है और गेंदबाजों के लिए मुश्किल होती है. कई मैचों में 200 के आसपास स्कोर बनते देखे हैं. गेंदबाजों के लिए चुनौती रही है. लेकिन यहां की पिचें थोड़ी धीमी हैं, जिससे गेंदबाजों को अपने हुनर दिखाने का अच्छा मौका मिल सकता है. उन्होंने कहा कि यहां स्पिन की भूमिका ज्यादा अहम हो सकती है. उन्होंने कहा कि संभावना है कि स्पिन ज्यादा असर डाले. फिलहाल हमें पिच देखकर ही फैसला करना होगा.

इस 31 साल के बल्लेबाज ने उम्मीद जताई कि सुपर-8 के सभी मैच कोलंबो में होने से न्यूजीलैंड को फायदा मिलेगा. उन्होंने कहा, ‘ऐसे टूर्नामेंट में अलग-अलग मैदानों पर खेलना और हालात के हिसाब से ढलना चुनौतीपूर्ण होता है. लेकिन यहां तीनों मैच एक ही जगह होने से हम हर मैच के साथ बेहतर सीख पाएंगे. एक ही मैदान और लगभग समान पिचों पर खेलना हमारे लिए अच्छा है. यह ऐसी चीज है जिसकी हम शिकायत नहीं करेंगे.’ चैपमैन ने न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर की फिटनेस को लेकर चिंता दूर की.

सेंटनर पिछला मैच नहीं खेल पाए थे. उन्होंने कहा, ‘मिच सेंटनर पूरी तरह फिट लग रहे हैं और मैदान पर वापसी को लेकर उत्साहित हैं. अगर कोई दिक्कत नहीं हुई तो वे उपलब्ध रहेंगे. लॉकी फर्ग्यूसन पितृत्व अवकाश पर टीम से अलग हुए थे. वह वापसी की तैयारी कर रहे हैं और जल्द कोलंबो पहुंच सकते हैं. देखना होगा लंबी उड़ान के बाद उनकी स्थिति कैसी रहती है.’

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP