AUS vs Oman Highlights: 58 गेंदों पर जीता ऑस्ट्रेलिया…सबसे तेज 100 प्लस टारगेट चेज का बनाया रिकॉर्ड

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

58 गेंदों पर जीता ऑस्ट्रेलिया…सबसे तेज 100 प्लस टारगेट चेज का बनाया रिकॉर्ड

Last Updated:

AUS vs Oman Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप के अपने आखिरी मैच में ओमान पर 9 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की. ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्पिनर एडम जम्पा ने सबसे अधिक 4 विकेट चटकाए जबकि बल्लेबाजी में ट्रेविस हेड और कप्तान मिचेल मार्श ने शानदार बल्लेबाजी की. ओमान की टीम 16.2 ओवर में 104 रन पर ढेर हो गई. ऑस्ट्रेलिया ने 105 रन का लक्ष्य 9.4 ओवर में एक विकेट पर हासिल कर लिया. यह टी20 वर्ल्ड कप में 100 प्लस का सबसे तेज रन चेज है. ऑस्ट्रेलिया ने इस दौरान इंग्लैंड के रिकॉर्ड की बराबरी की जिसमें इतने ही ओवर में सबसे तेज रन चेज का रिकॉर्ड बनाया था.

58 गेंदों पर जीता ऑस्ट्रेलिया...सबसे तेज 100 प्लस टारगेट चेज का बनाया रिकॉर्डZoom

जम्पा की घातक गेंदबाजी के बाद हेड और मिचेल मार्श ने धमाकेदार बल्लेबाजी से जीत को दिलाई जीत.

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज 100 प्लस रन चेज के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. मिचेल मार्श की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ओमान को 9 विकेट से हराकर यह उपलब्धि हासिल की. इससे पहले इंग्लैंड ने भी 58 गेंदों पर 100 प्लस रन चेज का रिकॉर्ड बनाया था. अब ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के नाम ज्वॉइंट रूप से हो गया है. इसके साथ ही दोनों टीमों का विश्व कप में अभियान खत्म हो गया. छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाजों मार्श और हेड ने शानदार शुरुआत दिलाई. मार्श ने 26 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया.

ओमान की ओर से रखे गए 105 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 9.4 ओवर में एक विकेट गंवाकर जीत दर्ज कर ली. ऑस्ट्रेलिया ने 9.4 ओवर में 1 विकेट पर 108 रन बनाए. मिचेल मार्श ने 33 गेंदों पर नाबाद 64 रन बनाए जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल थे. ट्रेविस हेड ने गेंदों पर 32 रन की पारी खेली जिसमें 6 चौके शामिल थे. जोश इंग्लिस 6 गेंदों पर नाबाद 12 रन बनाए.

अनुभवी लेग स्पिनर एडम जम्पा के चार विकेट की मदद से आस्ट्रेलिया ने ओमान को 104 रन पर आउट कर दिया. जम्पा ने 21 रन देकर चार विकेट लिये जबकि जेवियर बार्टलेट और ग्लेन मैक्सवेल को दो दो विकेट मिले . ओमान की टीम 16 . 2 ओवर में आउट हो गई. वसीम अली ने ओमान के लिए 33 गेंद में 32 रन बनाए. सुपर आठ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया और पहली ही गेंद पर बार्टलेट ने आमिर कलीम का विकेट ले लिया.

जम्पा की घातक गेंदबाजी के बाद हेड और मिचेल मार्श ने धमाकेदार बल्लेबाजी से जीत को दिलाई जीत.

अगली चार गेंदों पर रन नहीं बने जिसके बाद करण सोनावले ने मिडआन पर चौका लगाकर ओमान का खाता खोला. आखिरी गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल ने स्लिप में करण का कैच टपकाया. ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह ने अगले ओवर में मार्कस स्टोइनिस को चौका लगाया और बार्टलेट को भी इसके बाद चौका जड़ा.

करण ने नाथन एलिस का स्वागत चौके के साथ किया . एलिस ने हालांकि अगली ही गेंद पर सफलता हासिल की और कट शॉट खेलने के प्रयास में करण विकेट गंवा बैठे. जतिंदर ने कवर प्वाइंट के बीच से बार्टलेट को चौका जड़ा लेकिन अगली शानदार गेंद पर चकमा खा गए और फुटवर्क का इस्तेमाल किये बिना विकेट गंवा बैठे. ओमान ने पांच ओवर में 39 रन पर तीन विकेट गंवा दिये थे. हम्माद मिर्जा ने कैमरन ग्रीन को प्वाइंट के ऊपर से चौका लगाया जिससे पावरप्ले के आखिर में ओमान का स्कोर तीन विकेट पर 47 रन था.

बार्टलेट को मिर्जा और वसीम अली ने चौके लगाये जिसके बाद अनुभवी लेग स्पिनर जम्पा को गेंद सौंपी गई. उन्होंने पहले ही ओवर में मिर्जा का विकेट चटकाया . मैक्सवेल ने इसके बाद कैच छोड़ने की गलती की भरपाई करते हुए दो विकेट लिए.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP