India Likely Playing 11 vs South Africa: अभिषेक शर्मा या तिलक वर्मा? साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 से कौन होगा टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से आउट

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

अभिषेक या तिलक ? साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्लेइंग 11 से कौन होगा बाहर?

Last Updated:

India Likely Playing 11 vs South Africa: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में भारत का सामना रविवार को दक्षिण अफ्रीका से होगा. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में अक्षर पटेल की प्लेइंग 11 में वापसी तय मानी जा रही है. टीम के लिए सबसे बड़ी पहेली अभिषेक शर्मा की फॉर्म है, जो लगातार तीन मैचों में खाता खोलने में नाकाम रहे हैं, जिससे संजू सैमसन के लिए दरवाजे खुल सकते हैं. सेमीफाइनल की दौड़ में बढ़त बनाने के लिए यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है.

अभिषेक या तिलक ? साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्लेइंग 11 से कौन होगा बाहर?Zoom

संजू सैमसन नेट्स में बैटिंग का कर रहे प्रैक्टिस.

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण का बिगुल बज चुका है. भारत अपना पहला मुकाबला रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा. इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट प्लेइंग 11 में बड़े बदलावों पर विचार कर रहा है. अजेय रहते हुए सुपर-8 में पहुंची टीम इंडिया अब अपनी सबसे मजबूत टीम के साथ मैदान पर उतरना चाहती है. भारतीय टीम में तीन बदलाव हो सकते हैं. संजू सैमसन बैटिंग की प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं.नेट्स में वह जमकर पसीना बहा रहे हैं. भारतीय टीम तीन बदलाव के साथ साउथ अफ्रीका के खिलाफ उतर सकती है.

नीदरलैंड के खिलाफ पिछले मैच में आराम दिए जाने के बाद भारत के उप-कप्तान अक्षर पटेल का प्लेइंग इलेवन में लौटना लगभग तय है. उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया था, लेकिन सुंदर इस मौके को भुनाने में नाकाम रहे. उन्होंने कोटे के 4 ओवर तो फेंके, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला और बल्लेबाजी का अवसर भी नहीं आया. अक्षर पटेल के लिए यह ‘होम ग्राउंड’ है क्योंकि वे घरेलू क्रिकेट में गुजरात का प्रतिनिधित्व करते हैं. अहमदाबाद की पिच पर उनका अनुभव दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकता है.

अभिषेक शर्मा बनाम संजू सैमसन: ओपनिंग की गुत्थी
भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की फॉर्म है. ग्रुप स्टेज के तीन मैचों में तीन बार शून्य (डक) पर आउट होने के बाद उनके स्थान पर तलवार लटक रही है. मैनेजमेंट के पास विकल्प के तौर पर संजू सैमसन मौजूद हैं. हालांकि सैमसन भी निरंतरता के लिए जूझ रहे हैं, लेकिन 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ दिल्ली में खेली गई उनकी 8 गेंदों में 22 रनों की पारी (3 छक्के, 1 चौका) ने सिलेक्टर्स का ध्यान खींचा है. अगर अभिषेक को एक और मौका नहीं मिलता है, तो सैमसन ईशान किशन के साथ ओपनिंग करते दिख सकते हैं.

तिलक वर्मा पर भरोसा बरकरार
हैदराबाद के 23 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा का प्रदर्शन ग्रुप-ए के चारों मैचों में उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. इसके बावजूद, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्हें ड्रॉप करने की संभावना कम है. इसका मुख्य कारण यह है कि तिलक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं. इस टीम के खिलाफ उनका रिकॉर्ड टीम मैनेजमेंट को उन पर दांव लगाने के लिए प्रेरित कर रहा है.

गेंदबाजी आक्रमण: चक्रवर्ती और बुमराह का खौफ
भारत की गेंदबाजी इस टूर्नामेंट में सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है. दुनिया के नंबर-1 टी20 गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती स्पिन की कमान संभालेंगे. इस वर्ल्ड कप में 4 मैचों में 9 विकेट ले चुके वरुण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं।अहमदाबाद की पिच पर स्पिनरों का दबदबा रहने की उम्मीद है, ऐसे में अक्षर और वरुण की जोड़ी दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती पेश करेगी. जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह नई गेंद से आक्रमण की शुरुआत करेंगे, जबकि हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे मध्यम गति के गेंदबाज के रूप में साथ देंगे.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की संभावित 11:
अभिषेक शर्मा/संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP