nutritious breakfast options essential for energy and health breakfast tips for energy
Last Updated:
Healthy Breakfast Option: सुबह का नाश्ता केवल पेट भरने के लिए नहीं, बल्कि पूरे दिन की ऊर्जा का स्रोत होता है. बेसन का चीला, पोहा और इडली सांभर जैसे पारंपरिक स्वाद से लेकर ओट्स बाउल और स्प्राउट्स सलाद जैसे आधुनिक हेल्दी विकल्पों तक. जानिए कौन से फूड्स आपके ब्रेकफास्ट को बना सकते हैं पोषण और ऊर्जा से भरपूर.
दिन की अच्छी शुरुआत अगर पौष्टिक नाश्ते से हो जाए तो पूरा दिन ऊर्जा से भरपूर रहता है. भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर नाश्ता छोड़ देते हैं या फिर कुछ भी हल्का-फुल्का खाकर काम चला लेते हैं, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि हेल्दी और संतुलित नाश्ता शरीर और दिमाग दोनों के लिए जरूरी है. आज हम आपको ऐसे ही कुछ बेहतरीन ब्रेकफास्ट विकल्पों के बारे में बता रहे हैं, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी पूरा ख्याल रखते हैं.
सुबह के नाश्ते में बेसन का चीला एक शानदार विकल्प है. इसमें हरी सब्जियां मिलाकर बनाया जाए तो यह और भी पौष्टिक हो जाता है. साथ में हरी चटनी इसका स्वाद दोगुना कर देती है. बेसन में प्रोटीन की मात्रा अच्छी होती है, जो लंबे समय तक पेट भरा रखती है और शरीर को ऊर्जा देती है.
मूंगफली, प्याज और टमाटर से सजा गरमागरम पोहा न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि पचने में भी आसान है. इसके साथ एक कप हल्की चाय दिन की शुरुआत को सुकूनभरा बना देती है. पोहा कार्बोहाइड्रेट और फाइबर का अच्छा स्रोत है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अगर आप मीठा पसंद करते हैं तो ओट्स के साथ ताजे फल जैसे स्ट्रॉबेरी और अंगूर मिलाकर तैयार किया गया बाउल एक शानदार विकल्प है. यह फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है और वजन नियंत्रित रखने में भी मददगार है.
इडली और सांभर को हेल्दी ब्रेकफास्ट का बेहतरीन ऑप्शन माना जाता है. भाप में पकी इडली हल्की और पचने में आसान होती है, जबकि दाल और सब्जियों से बना सांभर प्रोटीन और विटामिन से भरपूर होता है. यह मेल कम तेल में तैयार होता है और लंबे समय तक ऊर्जा देता है.
सब्जियों से भरपूर ऑमलेट भी एक क्लासिक ब्रेकफास्ट है. यह जल्दी बन जाता है और प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है. इसे ब्राउन ब्रेड या सलाद के साथ लिया जाए तो यह और भी संतुलित हो जाता है.
जो लोग फिटनेस पर ध्यान देते हैं, उनके लिए स्प्राउट्स सलाद और उबले अंडे बेहतरीन विकल्प हैं. अंकुरित मूंग में प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जबकि अंडा शरीर को जरूरी अमीनो एसिड प्रदान करता है. ऊपर से नींबू निचोड़ने से स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाते हैं.