Koderma Famous Chana Masala: यहां 10 रुपये में मिलती है सेहत की एक प्लेट, 30 सालों से चना मसाला के बेताज बादशाह

Share to your loved once


Last Updated:

Koderma Famous Chana: झुमरीतिलैया के स्मार्ट बाजार में रामू कुमार का चना स्टॉल 30 वर्षों से लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. यहां करीब हर रोज 500 लोग मसालेदार चना खाने आते हैं. इस महंगाई में भी रामू जिस कीमत पर ये हेल्दी स्नैक उपलब्ध कराते हैं, उससे ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है.

ख़बरें फटाफट

कोडरमा. झुमरीतिलैया शहर के स्मार्ट बाजार के पास पिछले करीब 30 वर्षों से लगने वाला एक साधारण सा चने का स्टॉल आज शहर के लोगों के बीच खास पहचान बना चुका है. शाम होते ही यहां लोगों की अच्छी खासी भीड़ जुटने लगती है. जो रात करीब 10 बजे तक लगातार बनी रहती है. हर कोई इस स्टॉल के स्वाद का दीवाना है. करीब तीन दशकों से लगातार लोगों का भरोसा जीत रहे इस छोटे से स्टॉल ने यह साबित कर दिया है कि स्वाद, मेहनत और ईमानदारी से किया गया काम किसी भी बड़े ब्रांड से कम नहीं होता. झुमरीतिलैया का यह चना स्टॉल आज सिर्फ एक ठेला नहीं, बल्कि शहर की पहचान बन चुका है.

मसाले को भूनकर खुद तैयार करते हैं सुगंधित मसाला
स्टॉल के संचालक रामू कुमार ने बताया कि इस स्टॉल की खासियत उसका अनोखा और घर में तैयार किया गया मसाला है. वह खुद बाजार से जीरा, धनिया, काली मिर्च और दूसरे मसाले खरीदकर लाते हैं. इसके बाद वे इन मसालों को अच्छी तरह भूनकर खुद ही उनका पाउडर तैयार करते हैं. यही खुशबूदार मसाला चने को खास स्वाद देता है, जो ग्राहकों को बार-बार यहां खींच लाता है.

कच्चा चना, सत्तू भी बेचते हैं
उन्होंने बताया कि दिन में वह कच्चा चना और सत्तू भी बेचते हैं. लेकिन जैसे ही शाम होती है, उनका स्टॉल गरमा-गरम मसालेदार चने के लिए मशहूर हो जाता है. उन्होंने बताया कि रोज करीब 500 लोग उनके स्टॉल पर चने का स्वाद लेने आते हैं. कई ग्राहक तो चना पैक कराकर अपने घर भी ले जाते हैं. वे रोज करीब 20 किलो चने की बिक्री करते हैं.

सखुआ के पत्ते पर परोसते हैं गरमा गरम मसालेदार चना
उन्होंने बताया कि महंगाई के समय में भी कीमत किफायती रखी गई है ताकि हर कोई इसका आनंद ले सके. मात्र 10 रुपये में एक प्लेट चना मिलता है. कई बार लोग 20, 30 या 50 रुपये का भी पैक कराते हैं. उन्होंने बताया कि गरमा गरम मसालेदार चना बनाने के लिए सबसे पहले धीमी आंच पर तेल गर्म किया जाता है. इसके बाद उसमें प्याज और टमाटर डालकर हल्का भुना जाता है.

फिर उबला हुआ चना मिलाकर उसे कुछ देर तक मसालों के साथ पकाया जाता है. ताकि सभी स्वाद अच्छी तरह मिल जाएं. जब चना तैयार हो जाता है. तो उसे सखुआ के पत्ते में परोसकर ऊपर से बारीक कटा हुआ लाल टमाटर, हरी मिर्च और प्याज डाला जाता है. अंत में तैयार मसाले की हल्की परत और ताजा नींबू का रस डालकर ग्राहकों को परोसा जाता है.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP