रणवीर सिंह को अमेरिका से आई धमकी, 10 करोड़ की फिरौती मामले में पुलिस का दावा, हैरी बॉक्सर ने भेजा था वॉयस मैसेज
Last Updated:
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अमेरिका से आए एक वॉयस मैसेज के जरिए जान से मारने की धमकी और 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का मामले मेंट सामने आया है. मुंबई पुलिस के मुताबिक यह मैसेज बिश्नोई गैंग से जुड़े हैरी बॉक्सर ने भेजा था. वॉयस नोट एक्टर के मैनेजर के व्हाट्सऐप पर आया था. पुलिस अब अमेरिकी अधिकारियों से संपर्क कर नंबर की डिटेल्स हासिल करने की कोशिश कर रही है.

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद रणवीर सिंह को धमकी भरा वॉयस मैसेज आया था.
आईएएनएस के एक पोस्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस इस जांच में लगी हैं. पुलिस मुताबिक, यह धमकी रणवीर सिंह के मैनेजर के व्हाट्सएप पर एक अमेरिकी नंबर से वॉयस नोट के जरिए भेजी गई. जांच में सामने आया है कि धमकी भरा यह संदेश भेजने वाले ने अपनी पहचान छुपाने के लिए वीपीएन (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) का इस्तेमाल किया था, जिससे उसके आईपी एड्रेस और लोकेशन का पता लगाना मुश्किल हो रहा है.
वॉयस नोट से आया मैसेज
क्राइम ब्रांच की प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि वॉयस नोट में बोलने वाले व्यक्ति की आवाज बिश्नोई गैंग के करीबी सहयोगी हैरी बॉक्सर (हैरी बॉक्सर) से मिलती है. हालांकि, पुलिस इसकी पुष्टि के लिए और सबूत जुटा रही है और ऑडियो की फॉरेंसिक जांच करवाई जा रही है. यह भी जांचा जा रहा है कि कहीं यह आवाज डीपफेक या एआई की मदद से तो नहीं बनाई गई है.
Bollywood actor Ranveer Singh received a threat from the Bishnoi gang demanding ₹10 crore. The threat was sent as a voice note to his manager’s WhatsApp from an American number. The voice is suspected to be that of gangster Harry Boxer, a close aide of the Bishnoi gang, and was… pic.twitter.com/V3muweerti