बवाल करना शादाब खान की पुरानी आदत, ब्लैकमेलिंग तक के लग चुके आरोप
Last Updated:
पाकिस्तान के शादाब खान और बासित अली के बीच विवाद में अब पीसीबी की एंट्री हो गई है. पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने शादाब को चेतावनी दी है, हालांकि इस पाकिस्तानी खिलाड़ी का विवाद भरा इतिहास ही रहा है. शादाब पर ब्लैकमेलिंग तक के आरोप लग चुके हैं.

शादाब खान पर दुबई की लड़की ब्लैकमेलिंग के आरोप लगा चुकी है.
पाकिस्तान के शादाब खान और बासित अली के बीच विवाद में पीसीबी की एंट्री हो गई है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से शादाब को चेतावनी दी गई है कि वे सीनियर और पूर्व खिलाड़ियों के बारे में कोई कमेंट न करें. हालांकि शादाब के साथ ऐसा पहली बार नहीं जब वह विवादों में रहे हों.
बवाल और विवाद शादाब की पुरानी आदत हैं. उन पर ब्लैकमेलिंग तक के आरोप लग चुके . इसके अलावा साथी खिलाड़ी सरफराज अहमद से भी मैदान पर ही विवाद हो चुका है, शादाब पर एक लड़की ये भी आरोप लगा चुकी है कि उन्होंने शादी का प्रपोजल दिया वह भी शादीशुदा होते .
भारत के खिलाफ मैच में हार के बाद पूर्व क्रिकेटरों ने पाकिस्तान टीम के कुछ खिलाड़ियों पर सवाल उठाए थे. इनमें बाबर आजम, शाहीन आफरीदी के अलावा शादाब खान का भी नाम शामिल था. नामीबिया के खिलाफ जब पाकिस्तान को जीत मिली तो शादाब खान ने तंज कसा था कि किसी की आलोचना को हम नहीं रोक सकते. सब दिग्गज खिलाड़ी हैं, उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट में बहुत योगदान दिया, फिर भी वह नहीं कर पाए जो हमने किया.
उन्होंने कहा कि 2021 विश्व कप में सिर्फ हम ही थे जिन्होंने भारत को हराया था. इससे पहले कभी पाकिस्तान की टीम ऐसा नहीं कर पाई थी. इसके जवाब में पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने भी शादाब पर तंज कसा था कि- शादाब को अपने ससुर सकलैन मुश्ताक के बारे में ऐसा नहीं कहना चाहिए था.
अशरीना के साथ शादाब खान और उस समय वायरल हुई चैट.
शादाब खान पर 2020 में दुबई की महिला अशरीना साफिया ने आरोप लगाया था कि शादाब ने उनकी आपत्तिजनक फोटो वायरल करने के नाम पर उन्हें ब्लैकमेल किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा था कि मैंने शादाब को 2019 से जानती हूं, मगर ये रिलेशनशिप मुझे और मेरे परिवार को प्रभावित कर रहा है.
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें
