ज्यादा मसालों से है दिक्कत, तो इस आसान तरीके से घर पर ही बनाएं आंवाले का अचार.. जानिए पूरी रेसिपी

Share to your loved once


आंवला सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद फल माना जाता है. इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन C पाया जाता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है. आंवला पाचन को बेहतर बनाता है, पेट को साफ रखता है और गैस की समस्या को कम करता ह. इसके नियमित सेवन से बाल मजबूत होते हैं और त्वचा पर भी निखार आता है. सर्दियों में आंवला खास तौर पर लाभकारी होता है, क्योंकि यह सर्दी-जुकाम से बचाव में मदद करता है. इसलिए अगर आप आंवला किसी स्वादिष्ट रूप में खाना चाहते हैं, तो उसका अचार एक अच्छा विकल्प हो सकता है.

आजकल बाजार में मिलने वाले अचार में बहुत ज्यादा तेल और मसाले होते हैं. कई लोगों को ज्यादा मसालेदार चीजें खाने से परेशानी होती है, जैसे पेट में जलन, गैस या एसिडिटी. ऐसे लोगों के लिए घर पर बना हल्का अचार ज्यादा बेहतर होता है. अगर आप ज्यादा मसाले खाना पसंद नहीं करते हैं, तो बिना बाजार के भारी मसालों के भी घर के साधारण मसालों से स्वादिष्ट आंवले का अचार आसानी से बना सकते हैं.

आचार की रेसिपी

घर पर आंवले का अचार बनाना बहुत आसान है. सबसे पहले ताजे और साफ आंवले लें और उन्हें अच्छी तरह धो लें. इसके बाद आंवलों को हल्का उबाल लें ताकि वे थोड़े नरम हो जाएं. उबालने से उनकी गुठलियां अलग करना आसान हो जाता है. जब आंवले ठंडे हो जाएं तो उनकी गुठलियां निकालकर अलग कर लें. अब इन टुकड़ों को एक साफ कपड़े या बड़ी प्लेट में फैलाकर दो से तीन दिन तक धूप में सुखा लें  ध्यान रखें कि उनका पानी पूरी तरह सूख जाए, क्योंकि नमी रहने से अचार जल्दी खराब हो सकता है.

जब आंवले अच्छी तरह सूख जाएं, तो उन्हें एक बड़ी प्लेट में रख लें. अब इसमें हल्दी, नमक, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा सा धनिया पाउडर डालें. आप चाहें तो थोड़ा सा सौंफ भी डाल सकते हैं, लेकिन ज्यादा मसाले डालने की जरूरत नहीं है. इन सभी चीजों को हाथ या चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिला लें, ताकि हर टुकड़े पर मसाला बराबर लग जाए.

बनने के बाद कांच या प्लास्टिक के जार में करें स्टोर

अब इस मिश्रण को एक साफ और सूखे कांच के जार में भर दें. अगर आपके पास कांच का जार नहीं है, तो आप प्लास्टिक की साफ और सूखी डिब्बी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके बाद इसमें सरसों का तेल डालें. तेल इतना होना चाहिए कि सारे आंवले अच्छे से तेल में डूब जाएं. अब जार को बंद करके तीन से चार दिन धूप में रख दें. रोज एक बार साफ और सूखे चम्मच से अचार को हिलाते रहें. कुछ ही दिनों में आपका घर का बना स्वादिष्ट और हेल्दी आंवले का अचार तैयार हो जाएगा.

घर का बना अचार ताजा, साफ और आपकी सेहत के अनुसार होता है. इसमें आप अपनी पसंद के अनुसार मसाले कम या ज्यादा कर सकते हैं. इस तरह आप बिना ज्यादा मसालों के भी स्वादिष्ट आंवले का अचार बनाकर पूरे परिवार के साथ इसका आनंद ले सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP