T20 World Cup Best Catch Dasun Shanaka: 25 मीटर उल्टा भागे… टकराने से बचे और इस तरह शनाका ने लपक लिया टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का बेस्ट कैच
Last Updated:
Dasun Shanaka Catch video: आखिरी ओवर में जिम्बाब्वे को आठ रन चाहिए थे और टोनी मुनियोंगा ने तीक्षणा को छक्का लगाकर जिम्बाब्वे खेमे में खुशी का संचार कर दिया. पहले ही सुपर-8 में पहुंच चुकी जिम्बाब्वे की टीम ने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को ग्रुप बी के मैच में हराकर उलटफेर किया था.

दासुन शनाका कैच टी-20 वर्ल्ड कप
कोलंबो: कुछ कैच पकड़कर मैच जीते जाते हैं और कुछ कैच ऐसे होते हैं, जिन्हें पकड़कर दिल जीत जाते हैं. दासुन शनाका ने बीती रात कुछ ऐसा ही किया. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में कोलंबो के मैदान पर श्रीलंका और जिम्बाब्वे का मुकाबला जारी था. मैच में जिम्बाब्वे ने उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका को भी हरा दिया. इसी उलटफेर के बीच श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका का कैच सोशल मीडिया पर वायरल है.
उल्टी दिशा में भागे दासुन शनाका
श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका का कैच देखकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे. इस हैरतअंगेज फील्डिंग का वीडियो वायरल हो रहा है. दरअसल, जिम्बाब्वे को आखिरी 12 गेंदों में 13 रन चाहिए थे. क्रीज पर सिकंदर रजा और ब्रायन बेनेट मैदान पर थे. 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर सिकंदर रजा आउट हो गए, इसके बाद उसी ओवर की पांचवीं गेंद पर ताशिंगा मुसेकिवा ने जोरदार शॉट खेल, गेंद बाउंड्री लाइन की ओर जा रही थी, तभी श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका करीब 25 मीटर उल्टी दिशा में दौड़े. इसी दौरान एक और खिलाड़ी भी कैच लेने आ रहा था, लेकिन शनाका ने उसे रोका और शानदार कैच लपक लिया.
View this post on Instagram