आज का मीन राशिफल: बिजनेस-करियर में मिलेगी तरक्की, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, रिश्तों में आ सकता है उतार-चढ़ाव
Last Updated:
Aaj Ka Meen Rashifal 20 February 2026: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छे परिणाम लेकर आएगा. पारिवारिक जीवन में प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा. सेहत थोड़ी माध्यम रहेगी लेकिन आप पूरे दिन सक्रिय बने रहेंगे. समय पर संतुलित और पोषक आहार लेने से सेहत और बेहतर होगी.
Aaj Ka Meen Rashifal 20 February 2026, Today Pisces Horoscope: उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन नई संभावनाओं और सकारात्मक परिणामों का संकेत दे रहा है. कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. हालांकि, स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें और निजी संबंधों में संतुलन बनाए रखें. आज मेल-मुलाकातें बढ़ेंगी और सामाजिक प्रतिष्ठा मजबूत होगी. यदि आप किसी निवेश या नई योजना पर विचार कर रहे हैं, तो उसे आगे बढ़ाने के लिए दिन अनुकूल साबित हो सकता है. लेकिन आज के दिन किसी को उधार देने से बचना चाहिए.
आज करियर के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा. ऑफिस या काम की जगह पर आपकी मेहनत साफ नजर आएगी और लोग आपके काम की तारीफ भी कर सकते हैं. हो सकता है कि जिम्मेदारियां थोड़ी बढ़ जाएं और आपको कोई बड़ा या जरूरी काम सौंप दिया जाए. यह काम थोड़ा चुनौतीपूर्ण लग सकता है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है. इसे खुद को साबित करने के अच्छे मौके की तरह लें. धैर्य और समझदारी से काम करेंगे तो आपको अच्छा परिणाम जरूर. अगर मीन राशि वाले जातक जो व्यापारी की बात करें तो उनका आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है. आज का पूरा दिन हंसते-खेलते बीतेगा. कार्यक्षेत्र से जुड़ी कोई बड़ी और सकारात्मक खबर भी आज मिल सकती है. बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए नए विचार और क्रिएटिव आइडिया आपके दिमाग में आएंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. लेकिन उन्हें चाहिए किसी भी प्रकार की जल्दबाजी ना करे.
मीन राशि का स्वास्थ और आर्थिक राशिफल
मीन राशि वाले जातक का दिन आज सेहत के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा. जो लोग काफी समय से किसी बीमारी या कमजोरी से परेशान थे, उन्हें आज थोड़ी राहत महसूस हो सकती है. दवा और परहेज का असर दिखने लगेगा. ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है, बस नियमित दिनचर्या बनाए रखें. बच्चों की सेहत भी सामान्य रहेगी, उन्हें चाहिए कि वे व्यर्थ का तनाव न लें और समय पर पौष्टिक आहार का सेवन करें, जिससे स्वास्थ्य स्थिर बना रहे. मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से शुभ रहने वाला है. पुराने किए गए निवेश से अच्छा धन लाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं. हालांकि आज सतर्कता और समझदारी से आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है. खर्चों पर नियंत्रण रखने से वित्तीय स्थिति संतुलित बनी रहेगी. लेकिन उन्हें चाहिए आज किसी को भूलकर भी उधार धन ना दे.
मीन राशि वालों का लव लाइफ राशिफल
आज मीन राशि वालों की प्रेम जिंदगी थोड़ी उतार-चढ़ाव भरी रह सकती है. पार्टनर के साथ किसी छोटी बात पर कहासुनी होने की संभावना है, इसलिए बेवजह की बहस से बचें. दिन ढलते-ढलते माहौल सामान्य हो जाएगा. शाम को साथ में कहीं बाहर घूमने या समय बिताने से रिश्ते में फिर से नजदीकियां बढ़ सकती हैं. अपनी बात सोच-समझकर कहें, ताकि नया विवाद खड़ा न हो. वहीं शादीशुदा लोग आज परिवार के साथ समय बिताएंगे तो परिवार मे खुशियाँ बनी रहेगी.
आज जरूर करें यह उपाय
यह उपाय आज आपके लिए लकी नंबर 2 रहेगा. यह अंक आपको सफलता और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा. जो जातक धर्म-कर्म में रुचि रखते हैं, वे आज शुक्र देव के मंत्रो का जाप करे. साथ ही गरीबों को सफ़ेद वस्तु का दान करें. यह उपाय मानसिक शांति देगा और आत्मविश्वास बढ़ाएगा.
About the Author
विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.